Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ऐसी कोच में हीट वेब…फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस के सभो कोच के ऐसी डाउन, रेल यात्रियों के छुटे पसीने

-यात्रियों के हंगामें के चलते करीब 2 घंटे लेट हुई ट्रेन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस में गुरुवार को ऐसी कोच के यात्रियों को हीट वेब जैसी स्थिति से परेशान होना पड़ा। कोच का ऐसी डाउन हो गया। इस वजह यात्रियों ने हंगामा किया। इसकी सूचना पर एडीआरएम सहित अन्य अधिकारी तक को रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ा। हालांकि सुधार के प्रयास किए गए। इंजिन बदल गया, कोच सुधारे गए। यात्रियों को समझाइश के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर से मुंबई जाने वाली फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस करीब 4.25 बजे रतलाम पहुंची। ट्रेन में ऐसी कोच कूलिंग नहीं करने संबंधित शिकायत कंट्रोल में पहले से ही आ रही थी। ट्रेन रतलाम पहुंची तभी यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। फ़ौरन ही एडीआरएम अशफाक अहमद, सीनियर डीसीएम हीना केवलरमानी, एसीएम सहित अन्य अधिकारी स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया। यात्रियों का कहना था कि उन्हें भवानी मंडी के बाद से कोच में पसीने छूट रहे है। रास्ते मे कोई सुनवाई नही की गई। इससे उनका सफ़र दुभर हो गया है। इसके बाद अधिकारियों ने रतलाम में इंजिन बदलने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में जनरेटर ट्रिप होने से कोच कूलिंग नहीं हो पा रहे थे। कोचों का भी सुधार किया गया।
इधर, अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही इंजिन बदला गया, वैसे कोच ठंडे होते गए। कोच की समस्या के चलते ट्रेन करीब 2 घण्टे लेट शाम 6 बजे रवाना हो सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.