Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

वंदे भारत ट्रेन में पहली चोरी…. भारी सुरक्षा के बीच नागपुर-इंदौर ट्रेन में हुई चोरी

-नागदा निवासी यात्री इटारसी से इंदौर स्टेशन के लिए हुआ था सवार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे की सर्वाधिक हाई प्रोफाइल ट्रेन वंदे भारत में चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन में नागपुर से सवार नागदा निवासी यात्री का बैग चोरी हो गया। यात्री ने इंदौर पहुंचकर जीआरपी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी नगदी सहित कुल 30 हजार रुपए की बताई गई।
जानकारी के मुताबिक घटना 20 फरवरी शाम 7.30 बजे रनिंग ट्रेन की है। ट्रेन संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत में यात्री सुरेश चंद्र साहू निवासी बिरला ग्राम नागदा ई-1 कोच की बर्थ 49 पर नागपुर से इंदौर के लिए सवार हुए। ट्रेन इटारसी स्टेशन से क्रॉस हुई। इसके बाद यात्री का बर्थ से काले रंग का बैग चोरी हो गया। यात्री ने 21 फरवरी बुधवार को सुबह 4.30 बजे इंदौर आकर जीआरपी को इसकी सूचना दी। पुलिस को बताया कि बैग में लेपटॉप, एटीएम कार्ड, 5 हजार रुपए नगदी तथा पासपोर्ट रखा था।

सर्वाधिक सुरक्षा के बावजूद चूक

वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के मुताबिक देशभर में चलाई जा रही है। यात्रा के मान से बेहद आरामदायक व सुरक्षित मानी जा रही है। इसके बावजूद ट्रेन ने चोरी की वारदात सुरक्षा के लिहाज से बड़ी बात मानी जा रही है। देश भर में परिचालित ट्रेन में चोरी की यह पहली घटना है। यात्री साहू ने न्यूज़ जंक्शन-18 को बताया कि उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद उसे रातभर नींद नही आई तथा सफर करना दूभर हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds