Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

हे बाबा महाकाल, नए साल में ट्रेनें सुरक्षित चलवाना…रेलवे लॉबी में महाआरती कर गार्डों ने की विनती

-नववर्ष 2024 में सुरक्षित व सफल रेल संचलन के उद्देश्य से आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हे बाबा महाकाल, नए वर्ष में ट्रेनों का सफल व सुरक्षित संचालन हो….। सभी यात्री सुरक्षित यात्रा करें…यही विनती है….। इसी उद्देश्य को लेकर रेलवे गार्डों (ट्रेन मैनेजर) ने महाआरती कर भगवान को अरज लगाई।
दरअसल यह आयोजन रतलाम रेलवे स्टेशन की यातायात लॉबी में किया गया। नववर्ष 2024 पर रेलों के सुरक्षित, सुगम एवं सफल संचालन के लिए रतलाम स्टेशन यातायात लॉबी पर महाआरती का आयोजन किया गया।

ट्रेन मैनेजर कैडर के संयोजन में एवं मुख्य लॉबी पर्यवेक्षक मुकेश मालवीय के सहयोग से महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे। सभी ने रतलाम मंडल के लिए मंगलकारी यात्रा एवं दुर्घटना रहित परिचालन की मनोकामना के साथ बाबा के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी एवं रिटायर्ड गार्ड अजय सिंह मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में सीएलएस मालवीय, गौरव भटनागर, कर्मेन्द्र जोशी, हेमन्त माली,
विजय मीना, वेदप्रकाश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, गौरव परमार, विजय पंडा, गगन छपरी, दिनेश छपरी, संजय यादव, गौरव संत, नीरज मीना, महेंद्र सिसोदिया सहित समस्त ट्रेन मैनेजर परिवार का योगदान रहा आभार सीएलएस मालवीय एवं गौरव भटनागर ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.