Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय

विजिट : एफसीआई गोदाम में पहुंचे स्कूली बच्चे, जानी गेंहू के भंडारण व संरक्षण की प्रकिया

-एफसीआई के इंचार्ज व स्टाफ ने दी गोदाम में गेहूं की खरीदी से लेकर सप्लाय की जानकारियां

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्कूल में रोज क्लास अटेंड करने व किताबों में आँखे गड़ाने वाले विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन गेंहू के शासकीय गोदामों की सैर में गुजरा। दरअसल फूड कारर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने स्कूली बच्चों के लिए गेहूं के गोदाम पर एक दिन की विजिट प्रोग्राम रखा। इसके तहत गोदाम इंचार्ज सहित स्टाफ ने बच्चों को परिसर में स्थित गोदाम के अंदर व बाहर घुमाया। बल्कि गेंहू के भंडारण सहित उन्हें सुरक्षित रखने की क्रमवार प्रकिया समझाई।


सुबह करीब 12 बजे समता शिक्षा निकेतन के कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं का समूह महू रोड स्थित एफसीआई के गोदाम पर पहुंचा।
यहां प्रबंधक (डिपो) अनिल बोरासी, शेड प्रभारी रुक्मिणी सोलंकी, तकनीकी सहायक अमर सिंह ओहरी व तकनीकी सहायक अशोक मीना ने बच्चों को गोदाम के सभी सेक्शन की विज़िट कराई।
तकनीकी सहायक ओहरी ने बच्चों को बताया कि वे शासन के निर्धारित मापदंडों के मुताबिक गेंहू खरीदने में विशेष ध्यान रखते है। गोदाम में बोरियों में रखे अनाज में कीड़ा न लगे। इसके लिए सावधानी के तहत दवाई रखने, कितने दिनों तक हवा न लगने देने तथा कितने अंतराल में इसे बाजार में सप्लाई करने जैसी अहम जानकारियां दी गई।


इधर, डिपो प्रबंधक बोरासी ने बताया कि शासकीय गोदाम पर रखे अनाज का उपयोग देश में आपात स्थिति में लोगों को वितरित करने के विशेष इंतजाम रहते है। इसलिए गेंहू को अधिक से अधिक समय तक गोदामों में रखने की प्रकिया पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहीं वजह है कि गोदामों के अंदर व बाहर नियमित साफ सफाई करवाई जाती है।

विज़िट के दौरान कई बच्चों ने जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी किए। जवाब में स्टाफ ने उनके प्रश्नो की जानकारी दी। उन्हें बाजार से गेहूं खरीदने के दौरान क्वॉलिटी पहचान की भी जानकारी दी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds