Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

जनरल कोच के सामने लगेगी स्टॉल, मिलेगा 20 रूपए में खाना, 3 रूपए में पानी ग्लास, 50 में भरपूर स्नैक्स

-आम रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने किया केटरिंग व्यवस्था में फेरबदल।
जनरल कोच जहाँ ठहरेगा, वहीं मिलेगी सुविधा।
आईआरसीटीसी करेगा इंतजाम।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन के जनरल कोच के यात्रियों को अपने कोच के सामने ही किफायती दाम में खाना, पानी तथा स्नैक्स मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा इसके इंतजाम किए जाएंगे। इसमें यात्रियों को 20 रूपए में खाना, 3 रूपए में पानी का एक ग्लास व 50 रूपए में स्नैक्स उपलब्ध रहेगा। रतलाम स्टेशन पर संभवतः इसी सप्ताह नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
मालूम हो कि पश्चिम रेलवे पर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन के साथ ही साथ मुंबई सेंट्रल, राजकोट, सुरेंद्रनगर स्‍टेशनों पर भी किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पेयजल की सुविधा शुरू कर दी गई है।
इन काउंटरों को प्‍लेटफार्मों पर सामान्‍य द्वितीय श्रेणी के कोचों के स्‍थान के साथ जोड़ा जा रहा है। भारतीय रेलवे के 64 स्टेशनों में से रतलाम के चार स्‍टेशनों को शामिल किया गया है। इस सेवा काउंटर की सुविधा छ: माह के लिए प्रायोगिक रूप से शुरू की गई है।

यह मिलेगी खाने की क्वालिटी

इस व्यवस्था में दो प्रकार के भोजन शामिल किए गए हैं। जिसमें एक है इकानॉमी मील कीमत 20 रुपए (जीएसटी सहित) रहेगी। इसमें 07 पूरी, सूखी आलू की सब्‍जी और अचार रहेगा। दूसरा स्‍नैक्‍स मील,  जिसकी कीमत 50 रूपए (जीएसटी सहित) रहेगी। इसमें दक्षिण भारतीय चावल या राजमा/छोले चालव या खिचड़ी या कुलचे/भटूरे, छोले या पाव भाजी या मसाला डोसा शामिल रहेगा। पैकेज्‍ड पेयजल का सीलबंद गिलास (200मीली) 3 रूपए (जीएसटी सहित) उपलब्‍ध होगा। इसके अतिरिक्‍त और अधिक स्‍टेशनों की पहचान की जा रही है। जहॉं किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पानी किया जा सकते है।

खाने के लिए दूर स्टॉल तक दौड़ते है यात्री

रेलवे की इस सुविधा से जनरल कोच के यात्रियों को बेहतर लाभ मिलेगा। ट्रेन आने पर आगे या पिछले जनरल कोच में सवार यात्रियों को खाना, पानी या नाश्ता खरीदने बीच की स्टालों पर दौड़ लगानी पड़ती है। उन्हें यह सुविधा कोच के सामने ही मिलने लगेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.