Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

रेल अधिकारियों की टीम पहुंची कॉलोनी, जांच की तो मिले अवैध कब्जे, क्वार्टर को बना रखा पानी बोतलों का गोदाम

-रेल अधिकारियों की टीम सुबह पहुंची रेलवे कॉलोनी।

-जांच में निकले अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए कार्रवाई के निर्देश।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कॉलोनी में नियमित जांच के अभाव में क्वार्टर पर अवैध कब्जे की समस्या दूर नही हुई है। शुक्रवार को सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में विभागों की टीम एक बार फिर रेलवे कॉलोनी पहुंची तो हड़कंप मच गया। ओल्ड रेलवे कॉलोनी एरिया में क्वार्टर की बारी-बारी जांच की। तब उनमें अवैध कब्जे की वजह से अंदर बाहरी व्यक्ति मिले। कार्रवाई के लिए उनके रिकार्ड की जांच की गई कि यह क्वार्टर असल मे किस रेलवे कर्मचारी के नाम है। बाद में संबंधित पर कार्रवाई तय की जाएगी।

सुबह 11 बजे बाद सीनियर डीईएन समन्वय अंकित गुप्ता, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर, सीनियर डीएफएम मानसी सिंह, सीनियर डीईई पावर कल्पना मीना, डीईएन वर्क्स आलोक श्रीवास्तव, एसएसई पावर सोनी, मुख्य कल्याण निरीक्षण हरीश चांदवानी सहित अन्य सीनियर अधिकारी अपने विभागों के कर्मचारियों व आरपीएफ टीम के साथ ओल्ड रेलवे कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने बारी बारी से क्वार्टर की जांच शुरू की।

केटरिंग ठेकेदार के निकले गोदाम

जांच के दौरान टाइप 4 श्रेणी में 548 ए, बी, सी, डी ई व एफ सहित कई क्वार्टर पर अवैध कब्जे मिले। अंदर रहने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ की तो ठीक से जवाब देते नही बना। एक क्वार्टर में केटरिंग ठेकेदार की सामग्री मिली। अंदर बड़ी मात्रा में रेल यात्रियों को बेचे जाने वाली पानी की बोतलें रखी मिली। अधिकारियों ने जल्दी से यह सामग्री हटाने के निर्देश दिए। अवैध क्वार्टर पर नल एवं बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से अशोक तिवारी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से अरविंद शर्मा, एसटीएससी यूनियन से पीएन वर्मा, ओबीसी एसोसिएशन के सेन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.