Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

सराफा व्यापारी से मारपीट कर छीने जेवर और 1.50 लाख रुपए नगदी, 5 आरोपी धराए

-नामली जाते वक्त हुई व्यापारी के साथ घटना।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सराफा व्यापारी के साथ नामली जाते वक्त रोड पर खड़े व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर ज़ेवर तथा डेढ़ लाख रुपए छीन लिए। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि दो फरार है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी सेमलिया रोड नामली हाल मुकाम रावटी ने इस संबंधी रिपोर्ट में कहा कि मैं सोने-चांदी का व्यापारी हूं। रोज शाम को नामली चला जाता हूं। शाम करीबन 4.30 दुकान बंद कर दुकान में रखे दो चांदी के कड़े व एक जोड़ चांदी की पायजेब घुंघरु वाली तथा नगदी 1,50,000 रुपए लेकर मोटर सायकल नं. MP43-MD-7303 से नामली जा रहा था। उमर फंटा के पहले घाटी के नीचे रोड खड़े व्यक्तियों ने मुझे लट्ठ से मारपीट की। जेवर व नगदी तथा वीवो मोबाईल तथा बाइक की चाबी छिन कर तीन व्यक्ति उमर घाट की तरफ भाग गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया। प्रकरण में शामिल आरोपी रमेश वसुनिया, देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा, दिनेश पिता झितरा गुण्डिया, झितरा पिता पुनसिंग व राजु उर्फ राजेश पिता धन्ना भुरिया को गिरफ्तार किया। शेष फरार आरोपी मुन्ना पिता मानसिह गुण्डिया निवासी नेगडिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ व सोहन पिता हीरालाल खाट निवासी कांसला थाना रावटी जिला रतलाम की गिरफ्तारी में पुलिस लगी है। इनकी गिरफ्तारी पर 7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.