Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

सैलाना: ग्राम अडवानिया में पीली मिट्टी की खदान धंसी, तीन लोगों के अंदर दबे, महिला की मौत होने की सूचना

-सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किया गया बचाव कार्य।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिला मुख्यालय की सैलाना तहसील के ग्राम अडवानिया में पीली मिट्टी की खदान धंसने तथा इसमें तीन लोगों के दबने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से दबे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि एक महिला की घटना में मौत होना बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 3 बजे अडवानिया मार्ग पर जमनापुल के पास की है। ग्राम नटवरपुरा की महिला देवली बाई पति कालू निनामा (40 )दो बच्चो के साथ खदान की सुरंगनुमा स्थान में घुसकर पीली मिट्टी की खुदाई कर रही थी। तभी अचानक खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिरने से तीनों अंदर दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। यहां इकट्ठा हुए अन्य ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से बचाव कार्य किया। इसमे दोनों बच्चों को निकाल लिया गया। जबकि महिला की मौत होने की सूचना मिली है।

इधर, क्षेत्रीय विधायक द्वारा मृतक परिवार को 20,000 (बीस हजार) एवं घायल को 10,000 (दस हजार) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.