Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रॉयल कॉलेज रतलाम: जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के दूसरे चरण में 55 विद्यार्थियों को रोजगार

-अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बी.फार्मा, डी.फार्मा के स्टूडेंट्स के लिए केंपस प्लेसमेंट पखवाड़े का आयोजन हुआ।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। रॉयल कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बी.फार्मा, डी.फार्मा के स्टूडेंट्स के लिए केंपस प्लेसमेंट पखवाड़े के दूसरे चरण का आयोजन हुआ। इस जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में रतलाम जिले और जिले से बाहर के विभिन्न संस्थानों एवं उद्योगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 55 विद्यार्थियों का चयन किया।

विद्यार्थियों को नामी कंपनियों में मिले जॉब

इस जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में जिन संस्थानों ने सम्मिलित होकर रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का चयन किया। उनमें इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड, डी.पी. ज्वेलर्स, पटेल मोटर्स, डी.सी. ज्वेलर्स, गोल्डन केमिकल, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज, सिद्धिविनायक एंटरप्राइज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,एसबीआई जनरल, आर्टेक बिजनेस सोलूशन, एलआईसी रतलाम प्रमुख रहे।

विद्यार्थियों को जाॅब प्राप्त होने पर संस्थान के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने रॉयल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आगामी प्लेसमेंट ड्राइव्स में और अधिक जॉब अवसर प्रदान किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि जॉब प्लेसमेंट में 12 संस्थाएं शामिल हुई व 346 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

तीन लाख रूपए तक का सालाना पैकेज मिला

जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के द्वितीय चरण में छात्रों को तीन लाख रूपए तक का सालाना पैकेज मिला है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार का प्रशिक्षण देकर तैयार करने में संस्था के प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित, डॉ. रवींद्रजीत कौर अरोरा, डॉ. प्रवीण मंत्री, प्रो. स्नेहा चैरसिया, प्रो.मिलिन गाँधी, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. ज्योत्सना सोलंकी का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.