Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने कहा-कर्मचारियों की समस्या का तत्परता से करेंगे निदान

-मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम प्रतिनिधिमंडल ने नवागत सहायक आयुक्त से की भेंट।

न्यूज़ जंक्शन-12
रतलाम। मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम प्रतिनिधिमंडल ने नवागत सहायक आयुक्त से भेंट की। कर्मचारी ने उनकी समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए हल करने का सहायक आयुक्त से अनुरोध किया। सहायक आयुक्त ने संगठन के पदाधिकारियों से सकारात्मक रुख दिखाया।
नवागत सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की हर प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लेतलाली या देरी नहीं की जाएगी। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पिछले लंबित कामों की भी जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश बारोठ, प्रांतीय सचिव मिथिलेश मिश्रा, प्रांतीय सचिव एवं रावटी तहसील अध्यक्ष बृजलाल बोरिया, भंवरलाल देवड़ा, नानूराम देवड़ा, भैरू सिंह मुनिया, कन्हैयालाल किहोरी, नटवरलाल मईडा, धन्नालाल पांचाल आदि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवागत सहायक आयुक्त का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds