Logo
ब्रेकिंग
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ ने वाहनों के पहियों में जड़ ... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...

अरनोद से चोरी की बाइक पर सवार होकर आए, डेलनपुर के पास एक्सीडेंट वाली बाइक ही रात में चुरा ले गए

-पुलिस ने वारदात में लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया, 2 बाइक जब्त की।

न्यूज जंक्शन-18
राजस्थान के अरनोद से चोरी की बाइक पर सवार होकर डेलनपुर के पास आए। वहां एक्सीडेंट वाली बाइक चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 2 बाइक जब्त की।
यह घटना 6 अप्रैल शाम 7.10 से 7 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे के बीच की है। डेलनपुर के पास असलम पिता हकीम खां निवासी आजाद नगर उकाला रोड रतलाम का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्र. MP-43-EE-0563 घटना स्थल पर पड़ी हुई थी।जिसे ये युवक यह बाइक चोरी कर ले गए थे। थाना औधौगिक क्षेत्र रतलाम पर मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर सूचना के आधार पर संदिग्ध मनीष पिता बद्रीलाल धकडिया उम्र 22 साल निवासी नई आबादी डेलनपुर, राहुल पिता पन्नालाल गायरी उम्र 21 साल निवासी पलदुना थाना नामली हाल मुकाम बंजली रतलाम एवं भारत पिता बाबुलाल डामर उम्र 20 साल निवासी मेडिकल कालेज के पीछे बंजली रतलाम को 09. मई को पूछताछ के लिए थाना लाका गया। पूछताछ करने पर इन्होंने यह जुर्म करना स्वीकार किया।

अरनोद राजस्थान से चोरी वाहन से की वारदात

आरोपियों के मेमो लिए गए। जिसमें बताया गया कि उक्त आरोपीगण थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ से चोरी की गई बाइक. क्र. RJ-12-SH-7760 का उपयोग कर ग्राम डेलनपुर पहुंचे थे। जहां एक्सीडेट के घटना स्थल डेलनपुर में पड़ी हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्र. MP-43 ₹-EE-0563 चोरी करना बताया। जिसे राहुल ने अपने घर मे छिपाकर रखी थी। राहुल के कब्जे से बाइक ज़ब्ती की गई एवं अरनोद से चोरी अन्य बाइक भारत डामर ने अपने घर में छुपाकर रखी थी। पुलिस न यह भारत के घर से जब्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.