Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

दावपेच: डीआरएम ने फोर्स लीव पर भेजा, चर्चगेट मुख्यालय ने सीनियर डीएमई बना दिया

– सीनियर सीडीओ कमल चौधरी को लेकर एक पखवाड़े में राहतभरा आदेश।
-इंदौर कोचिंग डिपो पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लिया था एक्शन।

न्यूज़ जक्शन-18
रतलाम। डीआरएम रजनीश कुमार द्वारा फोर्स लीव पर भेजने के बाद एक पखवाड़े के अंतराल में इंदौर कोचिंग डिपो पर कार्यरत रहे सीनियर सीडीओ (वरिष्ठ कोचिग डिपो ऑफिसर) कमलसिंह चौधरी के लिए चर्चगेट मुंबई मुख्यालय से राहतभरा आदेश जारी हुआ है। चौधरी को रतलाम मंडल मुख्यालय स्थित डीजल शेड में सीनियर डीएमई बनाया गया है। 29 मार्च को मुंबई से इस संबंध मे आदेश जारी किया गया है। एक पखवाड़े में हुए इस उलटफेर को आला अधिकारियों के बीच प्रशासनिक पेठ व दांवपेंच के रूप में भी देखा जा रहा है। वही कर्मचारियों में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है।
बता दें कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के मालवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान उन्हें कोच में कांकरोच दिखाई दिया।इस वजह से उन पर कार्रवाई करने की बात सामने आई थी।
एक बार फिर रतलाम में पारी
सीनियर डीएमई के रूप में चौधरी की एक बार फिर नई पारी की शुरुआत होगी। इससे पहले भी वे डीजल शेड में इसी पद पर कार्यरत रहे है। वही डीआरएम ऑफिस में सीनियर डीएमई मैकेनिकल के पद पर भी पदस्थ रहे है। रतलाम मंडल में इनके कार्यकाल में कई डीआरएम आए और चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.