Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

अष्टविनायक में कुछ रहवासी नही दे रहे मासिक मेंटेनेंस, समिति सदस्यों ने कलेक्टर को सुनाई व्यथा

-वसूली के लिए शासकीय एजेंसी या अधिकारी नियुक्त करने की मांग की।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में पॉश कॉलोनी कहे जाने वाली राजबाग-2 (अष्‍टविनायक‍ रेसिडेंसी) में मूलभूत सुविधा जुटाने व विकास कामों को अंजाम देने रहवासी समिति गठित है। विकास शुल्क से इसके खर्च की पूर्ति करनी होती है। लेकिन कॉलोनी के कुछ प्रबुद्ध लोग विकास शुल्क देने में आनाकानी कर रहे है। इससे पेयजल कनेक्शन कटने का खतरा मंडराने लगा है।
अष्‍टविनायक‍ रेसिडेंसी कल्याण संघ के सदस्यों द्वारा यह व्यथा जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को सुनाई। मांग की गई कि ऐसे सदस्यों से निपटने के लिए शासकीय एजेंसी नियुक्त करें या किसी अधिकारी को नियुक्त किया जाए।
समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा, मनीष सिसोदिया, चेतन जोशी, अरविंद उपाध्याय, नरेंद्र दुबे, मनोहर सिंह देवड़ा, मनीष रावल, पीयूष जड़िया, अमित गोस्वामी, प्रभुलाल मेहता व किशन जोहरी मौजूद रहे।
इन्होंने कलेक्टर से कहा कि यह कॉलोनी वर्ष 2019 के कॉलोनी एक्ट संशोधन के बाद विकसित हुई है। इसका रखरखाव का काम समिति को ही करना है। फिलहाल कॉलोनी द्वारा नियुक्त एजेंसी को हर माह मेंटेनेंस चार्ज दिया जाता है। इस राशि से एजेंसी द्वारा पेयजल सहित बगीचों का रखरखाव व अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही है। कुछ माह से कॉलोनी के कुछ सदस्यों द्वारा यह राशि नही दी जा रही है। इससे कॉलोनी में पेयजल के लिए बल्क कनेक्शन कटने व आपूर्ति बंद होने की नौबत आ गई है। ऐसे में नगर निगम स्वयं मेंटेनेंस वसूली का जिम्मा हाथ में लें या किसी अधिकारी को इस काम के लिए नियुक्त किया जाए। सदस्यों ने कलेक्टर से मप्र प्रकोष्ठ स्वामित्व नियम का हवाला देते हुए मामले में दखल देने का अनुरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.