Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

कार्रवाई: रेलवे के सीनियर डीएमएम को लोअर ग्रेड किया

-रेलवे बोर्ड के आदेश पर दो स्टेज नीचे किया
-वेतन के साथ ही पेंशन का भी होगा नुकसान

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कार्यरत सीनियर डीएमएम (वरिष्ट मंडल मटेरियल मैनेजर) इरशाद गौरी को बड़ी कार्रवाई के तहत लोअर ग्रेड किया गया है। रेलवे बोर्ड की इस कार्रवाई से रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा है। बोर्ड के आदेश के बाद रतलाम मंडल स्तर पर अधिकारी की ग्रेड संशोधन संबंधी कार्रवाई भी कर ली गई है। ऐसे में अगले माह वेतन भुगतान में अंतर आना तय है।
मालूम हो कि किसी अधिकारी या कर्मचारी पर ऐसी कार्रवाई करने से ग्रेड व वेतन का नुकसान होता है। साथ ही इसका सीधा असर सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन पर भी पड़ता है। हर माह पेंशन राशि के रूप में नुकसान उठाना पड़ता है।

दो स्टेज नीचे कर की गई ग्रेड कम

सीनियर डीएमएम गौरी को लेकर सूत्र बताते है कि इनकी बेसिक 1,30,900 थी। लोअर ग्रेड के बाद बेसिक 1,23,100 कर दी गई। इसका सीधा नुकसान वेतन पर पड़ेगा। साथ ही पेंशन के दौरान भी सालो तक आर्थिक नुकसान होगा।

टेंडर संबंधी अनियमितता का खामियाजा

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर डीएमएम को साउथ ईस्टर्न रेलवे में टेंडर संबंधी अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई। उस दौरान इन्हें एसएफ़-5 चार्जशीट दी गई थी। इसका खामियाजा अब जाकर भुगतना पड़ा।

रेलवे की विभागीय प्रकिया
किसी अधिकारी या कर्मचारी पर कोई कार्रवाई एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। इस तरह के मामले विभगीय तौर पर गोपनीय रखे जाते है।
-खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds