Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी अवैध करार

-जीआरपी को भोपाल स्पेशल रेलवे कोर्ट की फटकार।

– ट्रेन रोकने के मामले में कोर्ट के आदेश का किया था दावा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की झाबुआ से गिरफ्तारी को रेलवे की स्पेशल कोर्ट ने असवैधानिक करार दिया है। जबकि जीआरपी द्वारा गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट के आदेश होने का दाबा किया गया था। झाबुआ से रविवार 12 बजे गिरफ्तारी के बाद विक्रांत को शाम 7 बजे भोपाल में स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। वहां न्यायधीश ने पुलिस से उल्टे सवाल दाग दिए। पुलिस से पूछा गया कि आपने किस धारा के तहत यह गिरफ्तारी की है। क्योंकि जिन धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन धाराओं में गिरफ्तारी होती ही नही। बल्कि साधारण प्रकिया है। इसमें चालान पेश करते वक्त आरोपी को हाजिर किया जाना होता है। उसके बाद ट्रायल होगा। लेकिन आपने 350 किमी दूर जाकर कैसे गिरफ्तारी कर ली। इस दौरान भूरिया के वकील साथ थे। कोर्ट द्वारा कहा गया कि गिरफ्तारी अवैध है तो इसमें जमानत की कोई आवश्यकता ही नहीं है। आप यहां से जा सकते है।
मामले में विक्रांत भूरिया ने बयान में कहां कि बगैर मेडिकल कराए मुझे सीधे पेश कर दिया गया। कोर्ट ने गिरफ्तारी को असवैधानिक करार दिया है। सरकार द्वारा जीआरपी पर डाले गए दबाव का पर्दाफाश हो गया है। सत्य की जीत हुई है।
मालूम हो कि राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता खत्म करने के विरोध विक्रांत भूरिया कार्यकर्ताओं के साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। वहां दक्षिण-पश्चिम एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.