Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेलवे सीनियर सीडीओ कमलसिंह को फोर्स लीव, डीआरएम ने पद से हटाकर भेजा छुट्टी पर

-रतलाम रेल मंडल में किसी वरिष्ठ अधिकारी पर पहली बड़ी कार्रवाई।
-इंदौर कोचिंग डिपो पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लिया एक्शन।

न्यूज़ जक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के इंदौर कोचिंग डिपो पर कार्यरत सीनियर सीडीओ (वरिष्ठ कोचिग डिपो ऑफिसर) कमलसिंह चौधरी को डीआरएम रजनीश कुमार ने फोर्स लीव पर भेजकर बड़ी कार्रवाई की है। डीआरएम द्वारा इंदौर निरीक्षण के दौरान इस कार्रवाई से रेल अधिकारियों में हडकंप मंच गया।
बता दें कि रेलवे नियमों के मुताबिक किसी अधिकारी पर निलंबन, तबादले के अलावा फोर्स लीव की कार्रवाई भी की जा सकती है। यानी किसी अधिकारी को पद से हटाकर फ़ौरन ही उसे छुट्टी पर भेज दिया जाता है। सीनियर सीडीओ कमलसिंह के स्थान पर अन्य अधिकारी के आदेश भी जारी कर दिए गए है।

वजह को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म
सीनियर सीडीओ चौधरी को फोर्स लीव पर भेजने के पीछे चर्चाओं का दौर गर्म है। इसमें पीछे अनियमितता बताई जा रही है। वहीं यह भी चर्चा है कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के सफर के दौरान कोच में कांकरोच निकल आया था। इस वजह से कार्रवाई की गई। हालांकि विभागीय गोपनीयता को देखते इसकी वजह छिपाई जा रही है।

पूर्व डीआरएम से हुआ था प्लेटफार्म पर विवाद
कमलसिंह चौधरी पूर्व में रतलाम मंडल मुख्यालय पर सीनियर डीएमई मैकेनिकल पद पर भी रहे है। उस दौरान पूर्व डीआरएम आरएन सुनकर से रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म 4 पर विवाद हो गया था। दोनों में जमकर कहासुनी हुई थी। वही पूर्व सीनियर डीसीएम सुनील मीणा से भी आए दिन नोकझोंक होती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds