Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

दूसरे दिन भी जली होली, धूमधाम से मनेगी धुलेंडी

-अवकाश का लाभ उठाकर खेलेंगे लोग होली
-दो दिन गड़बड़ी में पंचांग निर्माता की बताई चूक

रतलाम, न्यूज़ जंक्शन-18
रंगों का पर्व मनाने की असमंजस्यता के बीच मंगलवार को भी होली दहन हुआ। बुधवार को शासकीय अवकाश के चलते लोग इस दिन धूमधाम से धुलेंडी मनाएंगे। इस बार पंचांग की भिन्नता की वजह से दो दिन होली दहन के आयोजन हुए। 6 मार्च को भी होली सजाई गई। लेकिन बारिश के चलते उत्सव पर भी पानी फिर गया। जबकि कुछ लोगो ने 7 मार्च को होलिका दहन आयोजित किए। इस दिन कॉलोनियों के अलावा शहर के चौराहों पर भी होली सजाई गई। इन इलाकों में पुलिस विभाग के सुरक्षा इंतजाम कड़े रहे।
तालमेल की कमी से बनी समस्या
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शिवशंकर दवे बताते है कि पंचांग निर्माणकर्ता के आपसी सामंजस्य की कमी रही है। इस वजह से दोहरी तिथियों की समस्या निर्मित हुई है। इसका खामियाजा भूदेवों यानी ब्राह्मणजनों को भुगतना पड़ता है। पंचांग का मिलान मूल तिथियों के मान से सर्वजन हितार्थ होना चाहिए।
खेलेंगे रंग गुलाल, मनेगी धुलेंडी
शासकीय अवकाश होने पर लोगों में उत्साह दुगुना रहेगा। हालांकि मंगलवार को अधिकांश दुकाने खुली रही। बाजारों में भी आम दिनों की तरह चहल-पहल बनी रही। जबकि बुधवार को बाजार बंद रहने की उम्मीद है। पर्व मनाने लोग एक दूसरे पर रंग बरसाने से नही चूकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds