Logo
ब्रेकिंग
दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला

रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रेल अस्पताल में उपचार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम रेल मंडल की गैंग नंबर 68 में कार्यरत दो ट्रैकमैन रेल कर्मचारियों के बीच हुए आपसी विवाद गहरा गया। झगड़े के दौरान एक ट्रैकमैन ने अपने ही साथी कर्मचारी पर ट्रैक मेंटेनेंस में काम आने वाले लोहे के पाने से हमला कर दिया। सिर में चोट आने पर घायल कर्मचारी को उपचार के लिए रतलाम रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर जीआरपी थाने भी पहुंचा है।

​क्या है पूरा मामला:- प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली गैंग नंबर 68 में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत धर्मराज और अनिल जमादार के बीच उधार पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अनिल जमादार ने पास में रखे लोहे के पाने से धर्मराज के सिर पर वार कर दिया। हमले में धर्मराज के सिर और कान के पीछे चोंट लगी।
​रेलवे अस्पताल पहुंचाया:- घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य रेल कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और घायल धर्मराज को अन्य कर्मचारी कमलेश ने तत्काल रतलाम स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पीडब्लूआई शैलेष से जानकारी लेना चाही। लेकिन इनका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। वहीं ट्रैकमैन अनिल जमादार को फोन लगाया तो मोबाइल आउट ऑफ नेटवर्क था। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.