Logo
ब्रेकिंग
यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था... CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत... 36 घंटे की आस्था, नतमस्तक हुए कठिन तप के कष्ट: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम....पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता ... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के... भगवान परशुराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव.... विप्र समाज की अभूतपूर्व सहभागिता ने प्रस्तुत की एकता और ... कैमरें के फ्लैश में चमकी प्रतिभाएं....विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्र... भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर दी दीपावली व नूतन वर्ष की शु...

यह कार्रवाई भी खूब रही….रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्थानांतरण

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कार्मिक और वाणिज्य विभाग से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं, तबादलों तथा पदोन्नति-चयन को लेकर विभागीय हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीसीटीसीएस की 4200 ग्रेड-पे पदोन्नति से जुड़ी कथित अनियमितताओं और ट्रेड यूनियन से जुड़े कर्मचारियों की गोपनीय अनुभाग में पदस्थापना को लेकर उठे सवालों के बीच एक और महिला कर्मचारी के स्थानांतरण का आदेश सामने आया है।

​जारी कार्यालय आदेश (ईडी/187/2026, दिनांक 17 नवंबर 2026) के अनुसार कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) श्रीमती संध्या यादव को गोपनीय अनुभाग से स्थानांतरित कर ई-एम अनुभाग में पदस्थ किया गया है।

बता दें कि  विजिलेंस द्वारा सीसीसीटीएस परिक्षा में अनियमितता से संबंधित डीलिंग क्लर्क पर चार्जशीट सहित तबादले की अनुशंसा की गई। इसके बाद पहले डिलिंग क्लर्क कर्मचारी का ई-4 सेक्शन में स्थानांतरण किया गया था। अब श्रीमती संध्या यादव को गोपनीय विभाग से हटाया तबादला ई-एम में किया गया है। बताया जा रहा है कि वे अन्य ट्रेड यूनियन से जुड़ी रही हैं। हालांकि इस आदेश के तहत अन्य कर्मचारियों के स्थानांतरण व पदस्थापना भी की गई है। जिनमें राजेंद्र चौहान, जयंत कुमार, वैभव श्यावकर और पराग दवे के नाम शामिल हैं।

बड़ी बात यह है कि प्रशासनिक दृष्टि से अति संवेदनशील गोपनीयता विभाग में किसी भी ट्रेड यूनियनों के कर्मचारियों की नियुक्तियां ना करने के सर्वमान्य नियम है। ऐसे में विभाग के सीनियर डीपीओ द्वारा पहले इन कर्मचारी को दूसरे सेक्शन से गोपनीय विभाग में बैठाया ही क्यों?

​वाणिज्य विभाग और सीएमआई चयन पर सवाल:- दूसरी ओर, मंडल रेल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) के गलियारों में वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली, सीसीटीसीएस परीक्षा और चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीएमआई) की नियुक्तियों को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कार्मिक विभाग के डीलिंग क्लर्क पर कार्रवाई के बाद कर्मचारियों और जानकारों के बीच यह चर्चा है कि इस पूरी प्रक्रिया के तार वाणिज्य विभाग से भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में कथित अनियमितताओं के मामलों में आगे क्या और कब ठोस कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

​चयन सूची और मेरिट को लेकर असंतोष:- इधर, कमर्शियल विभाग की बात की जाए तो हालिया चयन सूची में मंडल कार्यालय में पदस्थ कर्मियों के सीएमआई चयन को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। चर्चा है कि कार्यालय से जुड़े लगभग सभी संबंधित कर्मचारियों के उत्तीर्ण होने के बीच कथित तौर पर 55वें स्थान पर आर्यन विश्वकर्मा और 56वें स्थान पर गगनप्रीत सिंह को सीएमआई बनाया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों के एक हिस्से में असंतोष देखा जा रहा है। विभागीय हलकों में दोबारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि सूची में शीर्ष स्थानों पर रहे उम्मीदवारों में से किसी को सीएमआई के लिए पात्र क्यों नहीं माना गया? केवल मंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को ही प्राथमिकता कैसे मिली और 55वें व 56वें स्थान वाले नामों का चयन किस आधार पर तय किया गया।

बताया यह भी जा रहा है कि इस सांठगांठ में विभाग के उसी सेक्शन में बैठने वाले एक सीनियर सीएमआई का भी हाथ है। जिसने अफसरों से मिलकर सीएमआई चयन की लिंक जमाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.