Logo
ब्रेकिंग
टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के... भगवान परशुराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव.... विप्र समाज की अभूतपूर्व सहभागिता ने प्रस्तुत की एकता और ... कैमरें के फ्लैश में चमकी प्रतिभाएं....विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्र... भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर दी दीपावली व नूतन वर्ष की शु... दीपावली की मिठाई काम आई, ड्राइफ्रूट्स के मगज के लड्डू बना लेंगे, ...इंजिन वाले ऑफिस में खूब हुई 'बधा... ​फ़ास्ट ट्रैक एक्शन.... विजिलेंस की सख्ती और खबर का असर: सीसीटीएस पदोन्नति मामले में गोपनीय विभाग के ... पैनल रोकना पड़ा भारी: सीसीटीएस पदोन्नति धांधली पर विजिलेंस का कड़ा रुख, दोषी डीलिंग क्लर्क पर कार्रव... भाजपा मनाएंगी जनजातीय गौरव दिवस....कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा- देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय बेटी ... सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि...

टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के वीडियो के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ट्रेनों में चेकिंग स्टाफ (टीटीई) द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली और नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां पश्चिम-मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने कोटा स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के तीन टीटीई को निर्धारित से अधिक नकदी के साथ पकड़ा है। वहीं दूसरी ओर रतलाम मंडल में एसी अपग्रेड के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन साधे बैठे हैं।
​कोटा में स्वराज एक्सप्रेस के तीन टीटीई पर विजिलेंस की कार्रवाई:- पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर मुंबई के तीन टीटीई को पकड़ा। ये तीनों मुंबई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस (12471) में ड्यूटी कर कोटा पहुंचे थे। ड्यूटी ऑफ करने जाते समय जब विजिलेंस ने इनकी तलाशी ली। तब तीनों के पास से निर्धारित सीमा से अधिक बड़ी रकम बरामद हुई। हालांकि, बरामद राशि का सटीक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ केस तैयार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कोटा में मुंबई के टीटीई पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कार्रवाइयां हो चुकी हैं।
​रतलाम मंडल में सबूत के बाद भी कार्रवाई नहीं:- कोटा में विजिलेंस की सख्ती के उलट रतलाम मंडल में अवैध वसूली की शिकायतों पर सुस्ती देखने को मिल रही है। हाल ही में रतलाम मंडल के एक टीटीई का वीडियो यात्री द्वारा जारी किया गया है। जिसमें टीटीई पर एसी (AC) अपग्रेड के नाम पर 400 रुपए लेकर बर्थ देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
​पीड़ित यात्री ने पूरे सबूतों के साथ ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ रेल मंत्री को भी ट्वीट कर मामले से अवगत कराया है। इसके बावजूद रतलाम मंडल की सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी द्वारा अब तक संबंधित टीटीई के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के अभाव और प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए अब यात्री द्वारा सीधे विजिलेंस हेडक्वार्टर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा रही है। मामले में पुख्ता कार्रवाई के बाद न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा दोषी टीटीई का नाम सहित पहचान उज़ागर की जाएगी।

रतलाम का यह है पूरा मामला:- रतलाम मंडल का मामला मंदसौर निवासी छात्र यात्री करण सांखला से जुड़ा है। यात्री करण के मुताबिक 6 व 7 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इमरजेंसी में उसे मंदसौर स्टेशन से चित्तौड़गढ़ जाना था। ट्रेन संख्या 19712 में सफर के लिए जनरल क्लास का वैध टिकट लिया।
​रात में जब वह A1-A2 कोच में चढ़ गया। ऑन-ड्यूटी टीटीई से नियमानुसार टिकट को AC श्रेणी में अपग्रेड करने और एक्सेस फेयर टिकट की रसीद काटने को कहा। तब टीटीई ने उनसे 400 रुपए नकद ले लिए। लेकिन बदले में कोई रसीद नहीं दी। हद तो तब हो गई जब टीटीई के साथ मौजूद कोच अटेंडेंट ने छात्र का ओरिजिनल जनरल टिकट भी अपने कब्जे में ले लिया। वापस करने से इनकार कर दिया।
पीड़ित छात्र का कहना था कि ड्यूटी पर मौजूद टीटीई ने यूनिफॉर्म पर अनिवार्य नेम बैज तक नहीं पहन रखा था। जब छात्र ने दिए गए 400 रुपए की पक्की रसीद देने की जिद की। तब टीटीई उल्टा बदतमीजी पर उतर आया।
​छात्र के अनुसार, टीटीई ने खुलेआम धौंस जमाते हुए कहा कि जाओ जहां शिकायत करनी है कर दो। डीआरएम और सीनियर डीसीएम रतलाम तक हमारा कट जाता है। त्योहार का हिस्सा ऊपर तक पहुंचता है।
छात्र ने सतर्कता दिखाते हुए नकद पैसे लेने और बदसलूकी का पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.