Logo
ब्रेकिंग
बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...

बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती और बंटी प्रसादी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर में शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की स्थापना और वैदिक पूजन-अर्चन के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का रंगारंग आगाज हो चुका है। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच घर-घर विघ्नहर्ता विराजित हुए। शहर के प्रमुख चौकों और गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल आमजनों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। जहां पहले दिन ही महाआरती के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। शांतिवन बाल उद्यान में बाबा गजानंद की प्रतिमा का नियमित आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

​इससे पूर्व सोमवार को गणेश जन्मोत्सव की सुबह से ही शहर में भारी उत्साह देखा गया। मूर्ति विक्रेताओं के यहां से ढोल-धमाके और चल समारोह के रूप में बप्पा की प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचाई गईं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी जुलूस में नाचते-गाते नजर आए। मित्र निवास रोड स्थित गीता मंदिर, चांदनी चौक, राम मंदिर, रेलवे कॉलोनी, राजबाग कॉलोनी और गुलमोहर कॉलोनी सहित दर्जनों स्थानों पर वैदिक रीति से प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

शांति वन बाल उद्यान में मंगल मूर्ति मित्र मंडल का 18वां वर्ष:- रेलवे कॉलोनी स्थित शांति वन बाल उद्यान में मंगल मूर्ति मित्र मंडल द्वारा पिछले 17 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 18वें आयोजन की शुरुआत की गई। रेल कर्मचारियों, उनके परिवारों और शहरवासियों के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में समिति के अशोक तिवारी और अर्पित परदेसी सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

​14 सितंबर को गणेश स्थापना व प्रथम आरती में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभिषेक जोशी व डॉ. निमिषा जोशी तथा विशेष अतिथि के रूप में जलत शर्मा व श्रीमती इंदु शर्मा ने सहभागिता कर धर्म लाभ लिया। इस दौरान रेल परिवार के अनेक सदस्य भी आरती में शामिल हुए।

​कार्यक्रम में मंडल के सदस्य सूरज सिंह गोड, कुनाल महावर, पूजा पालीवाल, दिलीप साहू, धीरज प्रजापति, माइकल, विपुल और अंकित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के अशोक तिवारी ने बताया कि 10 दिनों तक बप्पा का प्रतिदिन नया और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.