Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

जेआरई क्रिकेट एकेडमी का एक और सितारा चमका….ऑल राउंडर वैदित्य सिंह देवड़ा का मप्र अंडर-14 में चयन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे रतलाम का नाम रोशन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेआरआई क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी वैदित्य सिंह देवड़ा का चयन अंडर-14 मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। वे 20 अप्रैल से 5 मई तक देहरादून में होने वाली सेंट्रल ज़ोन राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैदित्य तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं।
वैदित्य इसका श्रेय कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया एवं माता पिता के सपोर्ट तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के साथ अपनी लगातार मेहनत को देते है । वैदित्य के पिता रणजीत सिंह एक कपड़ा व्यवसायी है। न्यू ग्लोबस सिटी मैं निवास करते है।
कोच सिसोदिया ने कहा है कि वैदित्य के चयन से ये जाहिर है कि राकेश ठाकुर (रणजी ट्रॉफी ), शोएब ख़ान (अंतर्राष्ट्रीय,T/20 वर्ल्ड कप) एवं आशुतोष शर्मा के बाद ये सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
वेदित्य के चयन पर रतलाम जिला क्रिकेट संघ के कीर्ति शरण सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, प्रदीप उपाध्याय, जोस चाको, गौरव अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, अनुज शर्मा, कीर्ति जायसवाल, शैलेंद्र सिंह अठाना, दिनेश शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह सहित जेआरआई के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.