Logo
ब्रेकिंग
रेलवे इंस्टिट्यूट पर अब ऑनलाइन बुकिंग, डीआरएम व सीनियर डीपीओ के हाथों क्यूआर कोड जारी टेबलों का खेल...एक मैदान में खो-खो, दूसरे में खो करना ही भूले..., दोबारा करने लगे जेब गरम..., रेलवे ... ये महानगर की शक्ल में बढ़ता रतलाम है...? बारिश ने खोली पोल, वार्ड में गांव जैसी स्थिति डॉन के इंस्टा आईडी पर वाइरल ऑडियो से सनसनी...महिला ने चर्चा में रतलाम के कांग्रेसी नेता को लेकर लगाए... राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. का विक्रम वि.वि. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा एक सूची जारी, दूसरी का इंतजार... राजकोट मंडल ने ली सीएमआई के तबादला की सुध, रतलाम में सालों से टेबल ... ये भी सेल्यूट की बात है....ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को टीटीई करा रहे चाय-नाश्ता आरपीएल का धूमधड़ाका 25 से...ऑक्शन में सौरभ कुशवाह के लिए सर्वाधिक ऊंची (6900 रुपए) बोली ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड। ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह...

वर्ष 2024 की मेंबरशिप में यूनियन ने बाजी मारी, 466 की बढ़त के साथ मंडल स्‍तर पर संगठन अव्‍वल

-लगातार तीसरे साल बढ़त से उत्‍साहित है यूनियन के पदाधिकारी।

न्‍यूज जंक्‍शन-18  

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन द्वारा वर्ष 2024 की मेंबरशिप में बाजी मारी है। कर्मचारियों ने इस बार भी संगठन को सर्वोपरी रखते हुए सदस्‍यता ग्रहण की। यूनियन को मेंबरशिप के रूप में 466 से अधिक के अंतर का आंकड़ा रहा है। यह बढ़त लगातार तीसरे साल रहने से पदाधिकारी खासे उत्‍साहित है।

मंडल अध्‍यक्ष नरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि यूनियन ने मजदूर संघ को पीछे छोड़ते हुए एक बार पुनः व निरंतर 3 वर्षों से लगातार बढ़त बनाते हुए नंबर 1 पर रहने का मुकाम हासिल किया। 466 से अधिक के आंकड़े ने यह साबित कर दिया है वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन ही एकमात्र संगठन है जो कर्मचारी के हित में निरंतर कार्य करता है।

मंडल अध्यक्ष सोलंकी एवं मंडल मंत्री मनोहर बारठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने इसे सभी मंडलीय पदाधिकारियों, युवा समिति, महिला समिति, शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, ऑफिस बियरर एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं महत्वपूर्ण योगदान और मेहनत का परिणाम बताया। मामले में मंडल अध्‍यक्ष बीके बारठ ने कहा कि संगठन के प्रति कर्मचारियों की निष्‍ठा बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि 2024 में सदस्‍यता में हम आगे रहे है।

इधर, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा है कि मंडल की कुल 17 ब्रांच से हम 14 सेक्‍शनों में बढ़त बनाए हुए है। कुछ स्‍थानिय ब्रांच में हम पीछे रहे है। आगामी दिनों में और प्रयास करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.