Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

डॉन के इंस्टा आईडी पर वाइरल ऑडियो से सनसनी…महिला ने चर्चा में रतलाम के कांग्रेसी नेता को लेकर लगाए कई संगीन आरोप

-चर्चा में नेता के पाकिस्तानी सेना के मेजर से बताए गए ताल्लुकात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हिंदूवादी डॉन सुधाकर राव मराठा के इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल ऑडियो क्लिप ने बीते कुछ घंटों से सनसनी फैलाई हुई है। ऑडियो में महिला ने डॉन से चर्चा में रतलाम शहर के कांग्रेसी नेता मुबारिक खान को लेकर अपनी पीड़ा बताई। नेता के पाकिस्तानी सेना के एक मेजर से ताल्लुक रखने के भी आरोप लगाए है। बल्कि पिछले दिनों शहर में होटल व्यवसायी से डॉन के विवाद में अहम भूमिका की बात बताई गई है। डॉन की आईडी से बड़ी संख्या में फ़ॉलोसर्स जुड़े है। इसलिए यह तेजी से सुना जा रहा है।
बता दें कि कांग्रेसी नेता खान पर पिछले दिनों महिला ने स्टेशन रोड थाना पर एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इसी नेता पर महिला द्वारा कई आरोपों के ऑडियो क्लिप ने मामले को संगीन बना दिया है। संभवतः वही महिला बताई जा रही है।

अक्सर मेजर से बातचीत:- इंस्टा आईडी पर जारी ऑडियो क्लिप में महिला ने मराठा को बताया कि नेता खान की व्हाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तानी सेना के मेजर से अक्सर बात होती है। वे कहते पाए गए थे कि कितने लड़के भेज रहे हो। हर शहर में इंतजाम करवा दूंगा। आडियो क्लिप में महिला मराठा से यह भी कहती सुनाई दे रही है कि उन्हें भी (मराठा को) झूठे प्रकरण में फंसाने का भी षडयंत्र किया था। शहर के होटल व्यवसायी से मराठा के साथ हुए विवाद में भी नेता की ही मुख्य भूमिका बताई गई है।
मामले में कांग्रेसी नेता मुबारिक खान से फ़ोन पर उनका पक्ष लेना चाहा। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कॉल बेक भी नहीं किया गया।
इधर, मराठा का कहना है कि मेरा राष्ट्रवाद व युवाओं को नशामुक्ति का मिशन अनवरत जारी रहेगा। लेकिन यह कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। मुझे फंसाने के षड्यंत्र किए जा रहे है। महिला ने चर्चा में कई खुलासे किए है। जांच के लिए उचित फोरम पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.