Logo
ब्रेकिंग
लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...

प्रत्याशी की बात….बढ़ने लगी चुनावी सरगर्मियां, यूनियन जेआरआई प्रत्याशी का आरोप, कहा-मजदूर संघ नवीनीकरण का कर रही झूठा व भ्रामक प्रचार

-जेआरआई के सचिव पद के उम्मीदवार आशीष यादव ने लगाई आरोपों की झड़ी।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के साथ अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर पहुंचने लगा है। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट (जेआरआई) के नवीनीकरण को लेकर वाट्सएप ग्रुपों में मैसेज वायरल किए। जवाब में मजदूर संघ प्रत्याशी ने अपनी ओर से मैसेज के जरिए ही इसे झूठा प्रचार बताया है।
जेआरआई सचिव पद के प्रत्याशी आशीष यादव ने कहा कि कुछ वाट्सएप ग्रुप में जेआरआई के लिए झूठ प्रचारित किया जा रहा है कि जेआरआई का नवीनीकरण यूनियन की बॉडी (पदाधिकारी) ने नहीं बल्कि मजदूर संघ द्वारा करवाया है। यह प्रचार सरासर बेबुनियाद व पूरी तरह से गलत है।

इसे लेकर यादव ने ग्रुपों में सबूत के तौर पर 25 मार्च 2022 की अखबार की कटिंग भी डाली है।
यादव ने कहा कि मजदूर संघ ने मार्च 2022 में प्रशासन से फंड स्वीकृत करवा लिया था। तब मेरे द्वारा वर्ष 2023 में जीतकर आने तक मजदूर संघ ने जेआरआई का नवीनीकरण क्यों नहीं किया। वर्ष 2022 से 2023 के मध्य स्वीकृत फंड को किसकी जेब में भरा गया यह सदस्यों को साफ तौर पर बताना चाहिए। बल्कि इस फंड का उपयोग मौज-मस्ती और पार्टियों में किया गया। इसका नतीजा यह रहा कि मजदूर संघ के प्रत्याशियों को पिछले चुनाव में शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। इस बार चुनाव से पहले ही प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के हार का फीडबैक मिलने लगा तो अफवाहें फैलाने का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि कर्मचारी सब कुछ समझते है।
यादव ने आगे कहा कि मेरे द्वारा तमाम नवीनीकरण की रिपोर्ट हर प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाती रही थी। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी हार की कगार पर आ गए है तो झूठा प्रचार करने के प्रयास किए जा रहे है।

यूनियन के सभी प्रत्याशी पहुंच रहे मतदाताओं तक

इधर, चुनावी मतदान की तारीख नजदीक आने पर यूनियन के चारों प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है। बुधवार को एसआरआई सचिव पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष उम्मीदवार कपिल गुर्जर, जेआरआई सचिव पद के उम्मीदवार आशीष यादव व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेंद्र गुर्जर रेलवे कार्यालयों के अलावा देर रात तक कॉलोनियों में सघन जनसंपर्क में जुटे रहे। सीनियर व जूनियर इंस्टीट्यूट में पदाधिकारी रहते उनके द्वारा किए गए कामों को गिनाकर सदस्यों से वोट की अपील कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.