Logo
ब्रेकिंग
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी... राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

आवश्यक दवाओं पर जीएसटी खत्म करने जैसे मुद्दों के लिए संघर्ष करेंगे प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विन शर्मा

-सागर में आयोजित एमपीएमएसआरयू के 41वें राज्य सम्मेलन में शर्मा मप्र-छग के
लिए निर्वाचित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सागर में आयोजित 41वें राज्य सम्मेलन में अश्विनी शर्मा को मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (एम पी एम एस आर यू) का प्रादेशिक उपाध्यक्ष व कॉम जी एस रावत प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। नए पदाधिकारी आवश्यक दवाओं को जीएसटी मुक्त करने सहित अन्य मांगों संबंधी संगठन के एजेंडे पर काम कर संघर्ष करेंगे।
जानकारी देते हुए अभिषेक जैन ने बताया कि आगामी 2 वर्षो के लिए कार्यकारणी का गठन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रादेशिक अध्यक्ष संजय सिंह तोमर सतना व प्रादेशिक महासचिव अनुराग सक्सेना भोपाल चुने गए। सम्मेलन में दवा कंपनियों द्वारा आवश्यक दवाओं पर जी एस टी मुक्त करने, दवा कंपनियों द्वारा श्रम संहिताओं का उल्लंघन करने पर उचित कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस सम्मेलन में रतलाम से निखिल मिश्र, प्रदीप यादव, जी एस रावत, अभिषेक जैन, विनय सिंह ने शिरकत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.