Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

इंदौर के मेन स्‍टेशन एवं लक्ष्‍मीबाई नगर स्‍टेशन नए तरिके से विकसित किए जाएंगे, अत्याधुनिक होगा भवन का डिजाइन

-रेल मंत्री अश्चिनी वैष्‍णव द्वारा लक्ष्‍मीबाई नगर स्‍टेशन का किया निरीक्षण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के इंदौर मेन स्‍टेशन एवं लक्ष्‍मीबाई नगर स्‍टेशन नए तरिके से विकास किए जाएंगे। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर भवन नई डिजाइन का बनेगा।
इंदौर दौरे ओर आए रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍वण ने लक्ष्‍मीबाईनगर रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण किया। इंदौर क्षेत्र में चल रहे विभिन्‍न प्रोजेक्‍टेां की समीक्षा की गई तथा उन्हें डीआरएम रजनीश कुमार ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।
दरअसल, रतलाम मंडल के लक्ष्‍मीबाईनगर स्‍टेशन का विकास अमृत स्‍टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। यहां नए स्‍टेशन भवन के साथ ही यात्री सुविधा से संबंधित निर्माण किया जाना है। जिसमें सभी आधुनिक यात्री सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।
रेल मंत्री वैष्णव ने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का निरीक्षण एवं इंदौर क्षेत्र में चल रहे विभिन्‍न अधोसंरचनात्‍मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। क्षेत्र में चल रहे विभिन्‍न कार्यों जैसे- दोहरीकरण, नई लाइन एवं आमान परिवर्तन जैसे कार्यों पर चर्चा करते हुए इन कार्यों पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश रेल अधिकारियों को दिए।
इधर, मीडिया से चर्चा करते हुए रेल मंत्री वैष्‍णव ने कहा कि इंदौर रेलवे का एक बहुत बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। यहां छह दिशाओं से रेलवे के नेटवर्क से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इंदौर-खंडवा, इंदौर-दाहोद, इंदौर मनमाड, इंदौर-जबलपुर व्हाया बुधनी सहित अन्‍य सभी क्षेत्रों में शीघ्रता से कार्य जारी है।

विश्वस्तरीय विकसित होगा लक्ष्मीबाई स्टेशन

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को विश्‍वस्‍तरीय स्‍टेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इंदौर के मेन स्‍टेशन एवं लक्ष्‍मीबाईनगर स्‍टेशन दोनों का नए तरिके से विकास किया जाएगा। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का डिजाइन महाकाल लोक की संस्कृति से प्रेरित होगा। लक्ष्‍मीबाई नगर रेलवे स्‍टेशन के नवीन स्‍टेशन भवन में ग्राउंड एवं फर्स्‍ट फ्लोर सहित दो फ्लोर रहेंगे इसके साथ ही लक्ष्‍मीबाई नगर स्‍टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज प्‍लेटफॉर्म कवर शेड का कार्य भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds