Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से...

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के न्यूनतम वेतन पर अमल नही, 30 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हल्लाबोल

-साइकिल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए न्यूनतम वेतन घोषित करने सहित अन्य वादों पर सरकार द्वारा अमल नही किया गया। इसे लेकर एफएमआरएआई द्वारा 30 नवंबर 2023 को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।
सीटू एवं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन के रिवीजन की मांग को लेकर 19 सितंबर को रैली निकली गई। रतलाम के यह रैली एमआर कार्यालय से मोटरसाइकिल द्वारा जिला कलेक्टर पहुंची। वहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
एमपीएमएसआरयू रतलाम इकाई के अध्यक्ष कॉमरेड अश्विनी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2016 में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए न्यूनतम वेतन घोषित किया गया था। बावजूद पिछले 9 साल से न तो अमल किया, नही कोई रिवीजन किया गया है। 8 घंटे के काम को भी लागू नही किया गया। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए लागू सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट 1976 का पालन नहीं किया जा रहा है।
रतलाम जिले के उपाध्यक्ष कॉमरेड अभिषेक जैन ने बताया कि पूरे देश मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जिसने पिछले 9 सालों में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नही की है। शिवराज सरकार ने ट्रेड यूनियनों की त्रिपक्षीय समितियों के साथ आज तक कोई बैठक भी नही की है। जिसके खिलाफ में आज सीटू एवं एमपीएमएसआरयू पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। आज की विरोध कार्यवाही में भारत सरकार के श्रम मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के नाम पर रतलाम जिले कलेक्टर के द्वारा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय मांगों का भी ज्ञापन सौंपा गया।
एमपीएमएसआरयू के प्रादेशिक उपाध्यक्ष कॉमरेड अश्विनी शर्मा ने आज जानकारी दी कि हमारे अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई द्वारा 30 नवंबर 2023 को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।
रैली प्रदर्शन में रतलाम इकाई के सहसचिव कॉमरेड रसीद खान,कोषाध्यक्ष संजय व्यास, कार्यकारणी सदस्य अविनाश पोरवाल, ,सचिन तिवारी, निखिल मिश्र, आनंद गरवाल, एम एल नगावत एवं काफी सख्या में दवा प्रतिनिधि एवम् अन्य ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित रहे।
यह है प्रमुख मांगें-
-देश के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की समस्याओं को लेकर बनी त्रिपक्षीय समिति की बैठक बुलाई जावे, जिसमें एसपीएक्ट 1976 को सुरक्षित एवं सुनिश्चित किया जाए।
-मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम करने की नियमावाली तय किए जाए।
-काम करने के मौलिक अधिकार को सुरक्षित किया जाए।
-सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज की डिजिटलाइजेशन के नाम ट्रेकिंग सर्विलांस पर रोक लगाए,दवाओं पर जीरो जीएसटी लागू करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.