Logo
ब्रेकिंग
ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह... ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म... टिकिट चेकिंग सेवा के बेमिसाल 36 साल...स्पोर्ट्समेन से सीटीआई तक का सफर पूरा, कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय...

पटवारियों ने मौन मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

-5 सूत्रीय मांगो को लेकर जारी हड़ताल आज 26वें दिन में प्रवेश।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पटवारियों की  5 सूत्रीय मांगो को लेकर जारी हड़ताल आज 26वें दिन में प्रवेश कर गई है। अभी तक शासन द्वारा कोई निराकरण नहीं किए जाने से रातलाम पटवारी संघ द्वारा गुरुवार को मौन मशाल रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के पटवारी  शामिल हुए। उनके हाथों में मशाल के साथ साथ नारे लिखी तख्तियां भी थी।

मशाल रैली की विशेष बात यह रही कि आज संयुक्त कर्मचारी संघ भी पटवारियों के समर्थन में शामिल हुआ।

रैली मेहँदीकुई बालाजी से प्रारंभ होकर जेल रोड, न्यू रोड, दो बत्ती, काला घोड़ा चौराहा होती हुई अम्बेडकर प्रतिमा पर ख़त्म हुई।

संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने बताया कि मशाल क्रांति का प्रतीक है। शासन द्वारा कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करने से विरोधस्वरूप आज ये मौन मशाल रैली निकाली गई। अबआंदोलन ठंडा होने की जगह और इसमें और तेजी आएगी। क्योंकि अब संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्य भी समर्थन हेतु खुलकर सामने आ रहे है।

म प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ल, जुल्फिकार अली, आराधना निगुडकर , दुष्यंत राज पुरोहित, राजेन्द्र त्रिवेदी, शैलेन्द्र देवड़ा, संजय जैन, सुनील वर्मा, विजय सिंह सोलांकी, रमेश भावसार, चरण सिंह चौधरी, शिवप्रकाश कसेरा, मुनीन्द्र दुबे , राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह मालविय, अमित जाटव

भगवा स्वयं सेवक संघ के प्रांताध्यक्ष मोतीलाल जैन, पटवारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष ध्रुवलाल निनामा,  संभागध्यक्ष हेमंत सोनी, अनुभाग अध्यक्ष मणिलाल कोलवार, सतीश राठौड़,  तहसील अध्यक्ष राजेश रावल, दया गुर्जर, भूपेंद्र चावड़ा, प्रभु गरवाल, गौरव बोरिया, रितेश साँसरी ओमकार भूरिया सहित बड़ी संख्या में पटवारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.