Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

डॉक्टर्स डे-जरूरतमंद लोगों का उपचार करने वाले सेवाभावी चिकित्सको का सम्मान

डॉक्टर मंगलेश धाकड़ सहित अन्य डॉक्टर्स का किया सम्मान।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में वीर क्षत्राणी शक्ति राजपूत क्षत्राणियों द्वारा जरूरतमंद लोगों का उपचार करने वाले डॉक्टर्स का सम्मान किया। कुछ डॉक्टर का उनके क्लिनिक जाकर भी सम्मानित किया।

प्रीति सोलंकी अधिवक्ता ने बताया कि हम आज उन सभी डॉक्टर का सम्मान कर रहे है जो जरूरत मंद गरीब असहाय लोगो का बहुत की कम पैसों में इलाज करते है। यह एक मानवता की मिसाल है।

इस दिन  इसमें डॉक्टर मंगलेश धाकड़ जिन्होंने कोरोना काल मे निस्वार्थ भावना से पीड़ित मानवता की तन-मन से सेवा की उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर  सम्मान किया। साथ ही डॉक्टर अमृता तिवारी एवं डॉ. आशीष तिवारी डॉक्टर दंपत्ति एवं डॉक्टर एमएस चौहान जवाहर नगर का सम्मान उनके क्लिनिक जाकर किया गया।

कविता देवड़ा द्वारा डॉक्टर का जीवन परिचय पढ़कर सदस्यों को अवगत करवाया। कहा कि समय-समय पर हमें इन चिकित्सको का सम्मान करना चाहिए।इससे उनमें उत्साहवर्धन होता है। युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन भी मिलता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर मंजुलता गहलोत, बसंती राठौर, गायत्री चौहान उपस्थित रहे। क्षत्राणी अनुकुंवर हरोड, ने संचालन किया। आभार राजेश्वरी राठौर ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds