Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

वंदे रेलवे: कोच बना वाटरपार्क, केबिन में फूटा झरना, यात्रियों का खड़े-खड़े सफर

-बारिश में सोमनाथ-जबलपुर (11466) एक्सप्रेस के यात्रियों का हाल बेहाल।
-ऐसी कोच लीकेज होने ने पूरे सफर छत से टपकता रहा बारिश का पानी।

 

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के ऐसी कोच की छत से बारिश का पानी टपकने की वजह से यात्रियों का सफर कष्टदायक बन गया। ऐसी कोच के केबिन की छत से पूरे सफर झरना बहता रहा। वही पानी केबिन से बाहर तक आने से कोच ने वाटरपार्क की शक्ल ले ली। यात्रियों ने खड़े-खड़े सफर किया तथा वे रेलवे के जिम्मेदारों को कोसते रहे।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी रेलवे की लक्जरी ट्रेन की सुविधा दे रहे हैं। वही रेलवे की अनदेखी के चलते बारिश में यात्रियों का सफर दूभर होने लगा है।

ट्रेन संख्या 11466 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस में सोमवार-मंगलवार रात यात्रियों ने मंहगा टिकिट खरीदकर आरामदेह यात्रा का सपना संजोया था। लेकिन बारिश में ट्रेन के फ़र्स्ट ऐसी कोच के अंदर बैठने तक की सूखी जगह नही बची। बच्चों को जैसे-तैसे ऊपरी बर्थ पर बैठाया। वही रास्तेभर वे अपना सामान इधर से उधर रखते रहे।

शॉर्ट शर्किट के भय से सहमे यात्री

कोच की छत लगातार टपकने व अंदर पानी भर जाने से यात्रियों को सफर के दौरान शॉर्ट शर्किट का भय बना रहा। यात्री राजेंद्र पटेल ने बताया कि रास्ते मे तेज बारिश होने से पूरे कोच में पानी टपकता रहा। इससे उन्हें कोच में करंट फैलने का भी डर लग रहा था। इसकी उज्जैन स्टेशन पर शिकायत की थी। बाद में किसी स्टेशन पर सुध नही ली। मामले में रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि मैसेज के बाद कोच को हटाने की कार्रवाई की जाती है। विभाग द्वारा ट्रेन का भी मैसेज किया गया होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.