Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूताना शौर्य, समाजजनों ने निकली शोभायात्रा

-रतलाम में मेवाड़ स्वाभिमान प्रताप जयंती उत्साह से मनी।


न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। त्याग, बलीदान, पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ के स्वाभिमान महाराणा प्रताप जयंती उत्साह से मनी। रतलाम शहर के राजपूत समाज ने इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल पारंपरिक राजपूताना परिधान में महिला-पुरूष व बच्चों का उत्साह देखते बना।

इससे पहले फगवा पताका लिए अग्रज पंक्ति में समाजजन तो अलग-अलग वाहनों पर युवा शोभायात्रा के लिए कतारबद्ध जमा हुए। यह शोभायात्रा पैलेस रोड़ से प्रारंभ हुई। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टी द्वारा जगह-जगह स्टेज बना कर स्वागत किया गया।

साफा पहने महिला-पुरुषों की टोली, लगाए जयकारे

शहर में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी सिर पर साफा बांधे शौर्य दिखाया। दिनभर चौराहों और सड़कों पर समाजजनों की आवाजाही लगी रही व उत्साहित दिखाई दिए। शोभायात्रा महाराणा प्रताप के जयकारे से गूंज उठी। इस दौरान पूरा मेवाड़ी परिदृश्य भी दिखाई दिया।

रेलवे यूनियन ने किया स्वागत
शोभायात्रा का वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के अलावा सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, पंकज पंवार, मनीष जोशी, विजय परमार द्वारा समाज के वरिष्ठजनों तथा समाज की कार्यकारिणी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। सभी का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कुंवर लक्की नरेंद्र सोलंकी ने यूनियन परिवार का आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.