Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...

धामनोद 8 लेन रोड पर नकली पुलिस बनकर वसूली, असली पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

-लूटे गये नगदी 1000 रुपए, दो मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त एक कार जब्त

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। धामनोद 8 लेन पर नकली पुलिस बनकर वसूली करने वाले दो आरोपियों को सैलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी लेने पर जेब से 1000 रुपए निकले। मोबाइल व कार भी जब्त की।
पुलिस के मुताबिक 19 मई की मध्य रात मे सीमेंट के पोल बनाने की फैक्ट्री के पास 8 लेन धामनोद पर दो बदआशो द्वारा नकली पुलिस बनकर नगदी व मोबाईल लूट कर ले गए थे। 21 मई को फरियादी सुनिल डिंडोर द्वारा रिपोर्ट की। कहा कि मै अपनी बोलोरो कार क्रं.MP43G-3569 से मेरे दोस्त देवु मईड़ा अपनी पीक अप गाडी क्र.MP45G-1566 मे ताल से सुकला भरकर अपनी-अपनी गाडी से 8 लेन हाईवे से थांदला जा रहे थे। हाईवे पर रात 11 से 12 बजे के बीच धामनोद के पास एक सफेद रंग की कार TUV -300 कार क्रमांक MP13CE-1570 के ड्राइवर ने हमारी गाड़ी के आगे लगा दी। खुद को पुलिस वाले बताया। लेकिन बिना वर्दी के जींस पेंट पहने अपशब्द बोले व कहा कि कागज दिखाओ। हमने बोला कि ऑनलाइन देख लो तो वे बोले कि इस रोड पर गाड़ी कैसे लाए। 8 लेन पर गाड़ी चलाने का परमीट दिखाओ। जितने पैसे है सब निकाल के दो। जबरदस्ती हम दोनों की तलाशी ली और जेब में 1000 रुपए मारपीट कर छीन लिए। गाड़ियों की चाबी लेकर उनकी TUV कार मे बैठाकर धामनोद के आगे ब्रीज के नीचे ले गये थे। हमे धमकी देने लगे कि पैसे नही दोंगे तो मारेगे व जेल मे डाल देंगे।

फ़ोटो- आरोपी नवीन बैरागी

हमारे द्वारा पूछने पर बताया कि नवीन बैरागी निवासी धामनोद और दूसरे ने अपना नाम बताते बोला कि मैं धामनोद का रहने वाला समरथ चौधरी हूं। धामनोद में मेरी दादागीरी चलती है। एक फोन लगाकर किसी को बोल रहा था कि जेलर साहब जेल मे जगह है। दो लोगों को जेल में डालना है। उनसे बहुत विनती कर बोला कि अभी हमारे पास केवल 1000 रुपए ही थे जो आपने ले लिए है। फिर वह लोग वापस हमें 8 लेन पर हमारी गाड़ियों के पास ले गए। नवीन बैरागी ने मेरा मोबाईल छीन लिया। तथा समरथ चौधरी ने मोबाईल और लाईसेंस छीन लिया।
फिर हमको गाड़ी के पास छोड़ कर एक ट्रक वाले को रुकवाया फिर कुछ देर बाद हमारे पास आए। हमको चाबी दी औऱ बोला कि अब तुम चौकी चलो। जब हम आगे बड़े तो वह लोग पीछे से उनकी गाड़ी लेकर चले गए। फिर हम लोग सीधे थांदला चले गये थे।

दूसरे दिन भी 8 लेन पर वसूली करते दिखे

फरियादी ने पुलिस को बताया कि अगले दिन वह गाड़ी खाली कर वापस आए थे। तब रात में करीब 9.30 बजे हमे धामनोद के पास 8 लेन पर समरथ चौधऱी व नवीन बैरागी दिखे। हमने हमारी गाड़ी रोककर अपना मोबाइल मांगा तो वह बोले टोल बेरियर तक चलो हम आ रहे। हम वहां पहुंचे लेकिन वह लोग भाग गए। तब हमे आशंका हुई कि यह लोग हाईवे पर लूट करने वाले लूटेरे है। अपनी गाड़ी लेकर ताल फरियादी सुनिल पिता बाबुल डिंडोर निवासी पाटन जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रं.135/2023 धारा- 365, 394, 294, 34 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।

धामनोद से युवकों को किया गिरफ्तार

फोटो-आरोपी समरथ चौधरी

थाना प्रभारी मो.अय्यूब खांन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धामनोद की टीम तैयार कर आरोपियों की जांच पड़ताल की गई। 22 मई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 8 लेन पर लूटपाट करने वाले व्यक्ति अपनी भारत सरकार की कार से कही जाने वाले है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी समरथ पिता पूनाजी चौधरी 32 साल निवासी संजय कालोनी धामनोद तथा नवीन उर्फ नारायण पिता कैलाश बैरागी 30 साल निवासी चारभुजा मंदिर के पास धामनोद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इनसे कुल नगदी 1000 रुपए व दो मोबाइल ड्रायविंग लायसेंस व घटना मे
प्रयुक्त भारत सरकार लिखी एक TUV -300 सफेद रंग की कार जब्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.