सन्यास स्वर्ण वर्ष महोत्सव….हरिराम जी महाराज के मुखारबिंद 27 मार्च से 2 अप्रैल तक भागवत कथा का आयोजन
(खबर सम्प्रेषण- अनिल पुरोहित)
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ बड़ा रामद्वारा जोधपुर के प्रखर ओजस्वी वक्ता परम् पूज्य रामस्नेही श्री हरिराम जी महाराज शास्त्री के संन्यास स्वर्ण वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 27 मार्च चैत्र शुक्ल रामनवमी से 2 अप्रैल पूर्णिमा हनुमान जयंती तक दोपहर 1 से 5 बजे तक अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही दिव्य भव्य भागवत कथा होने जा रही है।
यह जानकारी देते हुए कथा संयोजक चेतन पटेल और कन्हैयालाल पटेल कान्हा ने बताया कि कथा स्थल पटेल साहब की बग़ीची साँवरिया सेठ मंदिर के पीछे करमदी रोड रतलाम रहेगा। कथा स पहले प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर घास बाजार से निकाली जाएगी। यह साय चबूतरा, संत रविदास चौराहा, करमदी रोड होते कथा स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में संत श्री हरीराम जी महाराज बग्गी में सवार होकर आमजनों को आशीर्वाद देंगे।
संत श्री हरिराम जी महाराज के मुखारबिंद से प्रथम दिन भागवत महत्व, दूसरे दिन वराह अवतार एवं परीक्षित प्रसंग, तीसरे दिन ध्रुव चरित्र एवं नरसिंह अवतार, चौथे दिन वामन अवतार श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन नंदोत्सव के साथ श्री कृष्ण की बाल लीला कथा के साथ छप्पन भोग का प्रसाद लगाए जाएगा। छठे दिन उद्धव गोपी संवाद व रुक्मिणी विवाह प्रसंग, सातवें दिन सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष कथा का वर्णन के साथ पोथी चल समारोह निकला जाएगा एवं महाप्रसादी का वितरण होगा।

मुख्य आयोजक श्रीमती घिसी बाई मोहनलाल भूतिया एवं श्रीमती सरस्वती बाई ओमप्रकाश पटेल ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि रतलाम के सभी परिवार जन ईष्ट मित्रो सहित इस कथा लाभ अवश्य ही प्राप्त करें। गुरुकुल की सेवा में सहभागी बनकर सनातन धर्म संस्कार संस्कृति की सेवा करने का लाभ ले।
गौरतलब है कि संतश्री की यह भागवत कथा रतलाम में बहुत वर्षों बाद होने जा रही है। संत श्री ने पूर्व मे भी त्रिवेणी शमशान घाट कालिका माता परिसर राजीव गाँधी सेविक सेंटर तथा डोंगरे नगर मे भव्य कथा कर आम जानो में धर्म की गंगा प्रवाहित की थी। कथा की प्रारंभिक तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।
