Logo
ब्रेकिंग
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी... राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

खेल जागृति रैली, नेहरू स्टेडियम में होगा शुभारंभ शनिवार को, 7 हजार बच्चों की रहेगी सहभागिता

रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ कल शनिवार को होगा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया होगी, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस अवसर पर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अब्दुल कादिर भी सम्मानित होंगे।

खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शहर के सभी खेल मैदान पूरी तरह से तैयार है। खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली की शुरुआत होगी, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट और ध्वज वंदन के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत होगी।

समिति सचिव श्री जैन ने बताया कि खेल मेला में इस बार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बालिका क्रिकेट रहेगा, जो कि टेनिस बॉल से होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों की कई टीमों ने हिस्सा लिया है। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस बार भी 100 से अधिक स्कूलों की अब तक एंट्री हो चुकी है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।

समिति सचिव श्री जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। उन्होंने अभिभावकों से खेल चेतना मेला के दौरान स्वयं भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। खेल मेले में इस बार 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.