रेलवे पीआरआई मुकेश कुमार रतलाम मंडल के नए पीआरओ, इंदौर में लेंगे कार्यभार, पीआरओ खेमराज मीणा का अहमदाबाद तबादला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल में कार्यरत रेलवे पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) खेमराज मीणा का अहमदाबाद तबादला हो गया। इनके स्थान पर रतलाम में कार्यरत पीआरआई (जनसंपर्क निरीक्षक) मुकेश कुमार पांडेय नए पीआरओ का पदभार संभालेंगे।
पीआरओ मीणा के अहमदाबाद में कंस्ट्रक्शन विभाग के लिए समान पद पर आदेश हुए है। जबकि पीआरआई पांडेय ने कुछ माह पूर्व ही पीआरओ की विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी बेहतर वर्किंग को देखते रतलाम रेल मंडल में ही इन्हें पदोन्नति का लाभ मिला। पांडेय के स्थान पर रतलाम में पीआरआई का काम संदीप शर्मा संभालेंगे।
बता दें कि रेलवे में सैकड़ों ट्रेनों के परिचालन व हजारों यात्रियों के सफर को देखते सूचनाओं के लिहाज से पीआरओ व पीआरआई पद की जिम्मेदारी अहम रहती है। पीआरआई पांडेय ने रतलाम मुख्यालय पर रहते अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। यहीं वजह है कि रतलाम में सभी डीआरएम की गुड़ लिस्ट में रहे है।
