चमकता सितारा, गठबंधन हमारा….नारों से गूंज दाहोद वर्कशॉप, किया गया उम्मीदवार मुकेश, अजय व गगन का प्रचार-प्रसार
-एसटी एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन एवं एआईआरटीयू समर्थित उमीदवार का प्रचार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन एवं AIRTU के गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों ने दाहोद में प्रचार किया गया। जिसमें तीनों उम्मीदवार मुकेश मीना, अजय मौर्य व गगन छपरी (ज़ोनल आरक्षित सीट) ने परिचय देकर मतदान की अपील की। इस मौके पर रतलाम मंडल के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। चमकता सितारा, गठबंधन हमारा जैसे नारों से वर्कशॉप गूंजता रहा।

एसटी/एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के पीएन वर्मा ने बताया कि दाहोद प्रचार के दौरान संयुक्त संगठन के तीनों उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन मिला। जिसमें असंख्य कर्मचारियों ने भाग लिया एवं तीनों उम्मीदवार साथियों को जीत का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन कारखाना ब्रांच दाहोद के प्रतापसिंह परमार अध्यक्ष, दिलीप राठौड़ सचिव, कमलेश डामोर अति,सचिव, सतीश डामोर वरिष्ठ उपाध्याय, सोमा डामोर उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष वालभाई नलवाया, दाहोद कारखाना के सभी एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉइज एसोशिएशन के सदस्य संगठन के वर्मा जोनल उपाध्यक्ष, रामावतार वर्मा, मंडल अध्यक्ष वर्मा, मंडल मंत्री भारत सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष, रामप्रकाश शाक्य, जीबी पी बंसीवाल, नेमीचंद मीना, सीताराम मीना, सुरेश मीना एवं समस्त रतलाम मंडल कार्यकर्त्ता सदस्य मौजूद रहे।
