Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

रक्षा का प्रतीक है रेशमी धागा…. यह रिश्ता है जो एक बार जुड़ जाने के बाद जन्म जमान्तर तक रहता है

-श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ख़ालसा सभागृह में रक्षाबंधन का आयोजन।

-श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने संबोधित किया।।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ख़ालसा सभागृह में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जन चेतना परिषद द्वारा संचालित मंदबुद्धि एवं मुक बधिर स्कूल की छात्राएं एकेडमी पहुंची। एकेडमी के छात्रों को राखी बांधकर उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा ,परिषद अध्यक्ष डॉ. एम एल दुबे, पद्मश्री डॉ लीला जोशी, एकेडमी प्राचार्या डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। मां सरस्वती की वंदना तथा शबद नीलिमा चौधरी, रुचि चौहान, राघवेंद्र बैरागी, अक्ष कावट, देवांश मिश्रा, प्रीत कौर भामरा, हर्ष आचार्य आदि ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि रेशमी धागा रक्षा का प्रतीक है यह वह रिश्ता है जो एक बार जुड़ जाने के बाद जन्म जमान्तर तक रहता है।

रक्षाबंधन के माध्यम से हम एक दूसरे की सुरक्षा व साथ निभाने का प्रण लेते हैं। डॉ. लीला जोशी ने कहा कि बहनों व भाइयों के प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्यौहार। डॉ. एम एल दुबे ने कहा कि स्कूल समिति द्वारा जनचेतना परिषद के लिए जो सहायता की जाती है, वह अनुकरणीय है। इस दौरान जन चेतना परिषद की छात्राओं सानिया प्रजापति, शैली चौहान, नम्रता भाबर, आयशा ,ईरम, दीक्षिका गोस्वामी, इशिका कौशल ने एकेडमी के छात्र सिद्धम मेहता, दक्ष तराणेकर, अरहम रांका, केयूश झा, कुलवंत सिंह मक्कड़, लक्ष्य वर्मा, अथर्व कंठालिया को रक्षा सूत्र बांधे व बहनों ने भाइयों की आरती उतारी। भाइयों ने बहनों को रक्षा का आशीर्वाद दिया तथा उपहार प्रदान किये। बच्चों ने समिति सदस्यों को भी राखी बांधी अध्यक्ष डंग ने परिषद के दो विद्यार्थियों के फीस तथा सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान परिषद के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य धर्मेंद्र गुरुदत्ता, परिषद के सतीश सर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन मुस्कान शर्मा व प्रीत कौर भामरा ने किया व आभार बीके माहेश्वरी ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds