Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रेलवे इलेक्ट्रिक पावर के ठेकेदार का पावर….गड्ढे खोदकर भरना भूले, अंदर उतर गई कार

-रेलवे कॉलोनी गली नंबर 4 में बारिश के पानी भरे गड्डों से जनहानि की भी आशंका।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में अधिकारियों के संरक्षण में फल-फूल रहे ठेकेदार अब घोर लापरवाही पर उतर आए है। इलेक्ट्रिक पावर विभाग के ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्डों में एक चलती कार उतर गई। गड्डों में बारिश का पानी भर जाने से चालक इसका अंदाजा नहीं लगा सका। गनीमत है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
दरअसल रेलवे के विभागों में अधिकारियों की सांठगांठ के चलते ठेकेदार भयमुक्त हो चले है। इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े ठेकेदार तो भ्रष्टाचार की रेवड़ी बांटकर दोयम दर्जे के काम के बदले रेलवे का बड़ा बजट डकार रहे है। अब ऐसे हालात इलेक्ट्रिक पावर विभाग के भी हो चले है।

रोड नंबर 4 पर हुआ हादसा

दरअसल न्यू रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 4 की ओर बिजली पोल की अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए। बारिश का पानी भर जाने से कार का अगला हिस्सा इसमें उतर गया। क्रेन की सहायता से इसे बमुश्किल निकाला गया। रहवासी बताते है कि पिछले 20 दिनों से ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। एईई पॉवर को कई बार वे बता चुके है। खुदाई के चलते रास्ता बंद होने से रहवासियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शायद ये किसी जनहानि के इंतज़ार में है। मामले में एसएसई पॉवर विजेंद्र सोनी का कहना है कि आज मजदूर नही आने से काम रुका है।

इंजीनियरिंग विभाग के हालात बदतर

रेलवे के रतलाम मुख्यालय सहित मंडल में सर्वाधिक इंजीनियरिंग विभाग के काम है। यहां रेलवे कॉलोनी में सीसी रोड, निर्माण तथा क्वार्टर्स रंगरोगन के करोड़ों रुपए के काम तयशुदा चुनिंदा ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे है। इसमें निम्न स्तर के काम होने की रेलवे कर्मचारी कई बार शिकायतें कर चुके है। बारिश में नई सड़क का पानी घरों में प्रवेश कर रहा है। तय अवधि की गारंटी के बावजूद सड़क खुदने लगी है। विभाग की निगरानी के अभाव में अलमस्त ठेकेदार कार्यालय समय के बाद अधिकारियों से मेलजोल कर अपना काम साध लेते है। इसे लेकर न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा दस्तावेज आधार पर ठेकेदार के नाम सहित किए गए दोयम दर्जे के कामों का जल्दी ही प्रकाशन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds