Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

नया रेलवे स्टाफ कैंटीन…लजीज खाना व स्वादिष्ट नाश्ता शुरू, कर्मचारी अब परिसर के अंदर, बाहर के वेंडर्स पर बैन

-अप्रैल में मिली कर्मचारियों को कैंटीन की सौगात। रेलवे ने दिया 5 साल का ठेका।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस परिसर में नए कलेवर में स्टाफ कैंटीन की शुरूआत की गई है। रेलवे द्वारा ठेका देने के बाद बकायदा इस माह इसकी शुरुआत कर दी गई है। सालों से रेलवे द्वारा दोस्ती नाम से कैंटीन संचालित किया जा रहा था। लेकिन संसाधन सिमटने से कर्मचारियों के वेतन के रूप के रेलवे को बड़ा खर्च वहन करना पड़ रहा था। जबकि इससे होने वाली आय नगण्य हो चली थी। इसे देखते हुए रेलवे ने ठेका देकर संचालित करना ही मुनासिफ समझा। इसके बाद कार्मिक विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर वाणिज्य विभाग ने टेंडर की कार्यवाही की। अब फर्म द्वारा किफायती दाम में स्वादिष्ट नाश्ता दिया जा रहा। बल्कि 100 रुपए में लजीज खाना भी परोसा जा रहा है।


मालूम हो कि कैंटीन संचालन में करीब तीन से चार कर्मचारी नियुक्त थे। इससे इनकी करीब 30 लाख रुपए साल वेतन के रूप में खर्च वहन करना पड़ रहा था। हालात यह थे कि कुछ सालों से नाश्ता व खाना भी बंद कर दिया गया था। कैंटीन में कर्मचारियों को केवल चाय व कॉफी ही मिल रही थी।

2.80 लाख रुपए सालाना आय

रेलवे को कैंटीन संचालन के नाम पर फर्म से 2.80 लाख रुपए सालाना की आय होगी। इसके लिए 5 साल का ठेका दिया गया है। रेलवे की शर्तों के मुताबिक कैंटीन संचालित करना होगा। इसके विपरित पूर्व में रेलवे को कैंटीन कर्मचारियों के नाम पर खर्च वहन करना पड़ रहा था। यहां के कर्मचारियों की सेवाएं अब अन्य विभागों में लेने से राहत भी मिल रही है।

बाहर नाश्ता तलाशने की झंझट से मुक्ति

कैंटीन शुरू होने के बाद अब रेलवे कर्मचारियों को बाहर चाय, नाश्ता तलाशने की झंझट से मुक्ति मिली है। साथ ही रेलवे ने बाहर से चाय वेंडर्स को अंदर चाय लाना भी प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल दूसरे स्टेशनों से आने वाले कर्मचारियों को कैंटीन से विशेष लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.