Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

आतंकी तेंदुआ : कुत्ते औऱ सुअर का शिकार कर आधे अवशेष छोड़े, अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

-रेलवे अस्पताल के पीछे नाले में मृत शिकार के रहवासियों ने वीडियो बनाए।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पिछले दिनों रेलवे कॉलोनी में तेंदुए द्वारा कुत्ते व सुअर का शिकार करने की चर्चाएं फैली ली। अब रहवासियों ने रेलवे अस्पताल के पीछे नाले में शिकार किए जानवरों के आधे अवशेष दिखाई देने पर पुष्टि के लिए वीडियो बना लिए। हालांकि अब तक तेंदुआ जकड़ने में असफल रहा वन विभाग का अमला इसके होने की जानकारी तक नहीं जुटा पाया। ऐसे में रहवासी ने तेंदुए के आतंक से मुक्त होने व इसे पकड़ने की कार्रवाई का दबाव बनाने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा दी है।
मालूम हो कि पिछले रविवार 15 अक्टूबर को रेलवे कॉलोनी में पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया था। दूसरे दिन कुत्ते का शिकार करने की खबर मिली थी। इसके बाद तेंदुए के कहीं दूर चले जाने के दावे किए जा रहे थे।
दूसरी ओर 22 अक्टूबर रविवार को रेलवे कॉलोनी में तेंदुए होने की सूचना रहवासियों ने दी।

शिकार क्षेत्र नाले के पास पिंजरा नहीं रखा ?

इधर, रेलवे अस्पताल के पीछे नाले के पास से कुत्ते व सुअर के आधे अवशेष दिखाई देने पर रहवासियों ने इसके वीडियो बनाए। रहवासियों का कहना है कि वन विभाग की टीम द्वारा इसी स्थान पर पिंजरा रखा जाना था। शिकार के लालच में वह पिंजरे में कैद हो सकता था। अब तक तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। ऐसे में इंदिरा नगर रहवासी हेड टीटीई अनिल उपाध्याय ने सीएम हेल्पलाइन पर जल्दी तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज कराई। तेंदुए के खुले तौर पर घूमने से कोई भी व्यक्ति इसके आक्रमण का शिकार हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds