Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

आचार संहिता के नियम इन्हें नही पता? : नेताओं के चलचित्र अभी भी स्क्रीन पर

-विधानसभा चुनाव की घोषणा का डीआरएम ऑफिस में असर नहीं।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आचार संहिता लगा दी गई। रेलवे के केंद्रीय कार्यालय में अफसरों का शायद इससे कोई सरोकार नही है। यात्री सुविधाओं व योजनाओं के पिछले दिनों के इवेंट की तस्वीरे अभी भी स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।
मालूम हो कि आदर्श आचार संहिता 9 अक्टूबर से लागू कर दी गई है। इसके बाद नगर निगम द्वारा ताबड़तोड़ शहर में राजनीतिक पार्टियों सहित निजी संगठनों से जुड़े फ्लेक्स व बैनर हटा लिए।
चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों को राज्य सहित केंद्र शासन के कार्यालयों में भी सख्ती से लागू किए जाना अनिवार्य है।

कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनदेखी

डीआरएम ऑफिस भवन के मुख्य द्वार के प्रवेश पर लगी एलईडी स्क्रीन पर शासकीय इवेंट के चलचित्र को नियमित रूप से चलाए जा रहे है। लेक़िन इसे आचार संहिता लागू होने के बावजूद स्क्रीन पर रेलमंत्री के इंदौर आने के कार्यक्रम को दिखाया जा रहा है। वही स्क्रीन पर रेल अफसरों के अलावा इंदौर सीट के विधानसभा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के चित्र भी चलते दिखाई दे रहे है।

अनदेखी पर कार्रवाई के प्रावधान

निर्वाचन आयोग के कोड का पालन न करने से कानूनों और विनियमों का उल्लंघन हो सकता है। इससे निश्चित रूप से प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। व्यक्तियों के लिए इसका अर्थ अनुशासनात्मक कार्रवाई या बर्खास्तगी भी हो सकता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आचार संहिता के कोड से परिचित हों और उसका पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds