Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान : करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

– महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कहा ईश्वरीय सेवा का कार्य कर रहे चेतन्य काश्यप।

– काश्यप जैसे सेवा के संकल्प और प्रकल्प हर कोई नहीं कर सकता – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती।

– युवाओं का भविष्य होगा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क – विधायक चेतन्य काश्यप।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शिक्षा जीवन भर साथ रहने वाली हैं, आपने जो शिक्षा प्राप्त की है, उसे जीतना बाटोंगे, वह उतनी बढ़ेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। धन-दौलत चोरी हो सकती है, लेकिन विद्या चोरी नहीं हो सकती। शिक्षा से जीवन का आधार बनाना बहुत आवश्यक है। विधायक चेतन्य काश्यप शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के क्षेत्र में लगातार काम कर मानवीय और ईश्वरीय सेवा कर रहे है।

यह बात  कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित  प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, आयोजन समिति सलाहकार एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे।

महामहिम राज्यपाल गेहलोत ने प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चेतन्य काश्यप फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले ऐसे आयोजन से दूसरे बच्चे भी प्रेरित होंगे। गेहलोत ने काश्यप से 10वीं और 12वीं पास करने के बाद किन्हीं कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने कहा कि विधायक काश्यप अपने क्षेत्र में बच्चों का भविष्य बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने जो संकल्प और प्रकल्प लिए है, वह हर कोई नहीं ले सकता है। अहिंसा ग्राम, कुपोषण, शिक्षा, खेल के क्षेत्र में वह काम कर रहे है।

फाउंडेशन अध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जीवन और स्वभाव में सहनशीलता लाना होगी। जीवन में आने वाली सफलता और असफलता को समान रूप से स्वीकार करें। असफलता जीवन में आती है तब सफलता के लिए तैयार होना पड़ता है। खेल चेतना मेला आयोजन का उद्देश्य यहीं है। हम खेल में रोज हारकर जीतने का प्रयास करते है और आखिरकार जीतते है। श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के भविष्य के लिए मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्रीजी के हाथ से हुआ है। यह रतलाम का सौभाग्य है कि एक ऐसा हाथ रतलाम के साथ लगा है, कि अब क्षेत्र के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। 460 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा और 75 हजार करोड़ का निवेश यहां होगा। करीब पौने दो लाख युवाओं को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। रतलाम का युवा अब बाहर नहीं जाएगा बल्कि बाहर का युवा रतलाम आकर काम करेगा।

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि विधायक काश्यप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता है। उनका फाउंडेशन समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा में लगातार काम कर रहा है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोग अपने, परिवार के लिए सोचते है लेकिन विधायक नगर और यहां के बच्चों के विकास के लिए सोचते है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने भी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

आरम्भ में स्वागत भाषण समिति सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दिया। अतिथियों का स्वागत काश्यप एवं डागा सहित समिति सलाहकार निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने किया। समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसमें 92 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मंचासीन किया गया। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वाच एवं शील्ड प्रदान की गई। समारोह के दौरान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.