Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

तुम रक्षक काहू को डरना…राम मंदिर में हर मंगलवार गूंजेगी हनुमान चालीसा, होंगी रामलाल की आरती

-रामगढ़ स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर मंगलवार से शुरू किया आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर का एक ऐसा मंदिर जहां हर मंगलवार को अनिवार्य रूप से सामूहिक स्वरबद्ध हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद भगवान श्री राम सहित हनुमान जी महाराज की आरती की जाएगी।


इसकी शुरूआत रामगढ़ स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर मंगलवार रात से की गई। सभी समाजजन मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। इसके बाद म्यूजिकल हनुमान चालीसा का पाठ व आरती की गई।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि मंदिर पर भक्तिभाव का पहली बार नवाचार शुरू किया गया। हर मंगलवार को रात 8 से 8.30 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही आरती की जाएगी। यह समाज को आपस में जोड़ने के लिए भी सार्थक कदम साबित होगा। इस पहल के बाद समाज मे लोगो सेे सम्पर्क कर मंदिर आने के लिए प्रेरित करेंगे। पहले मंगलवार को आरती में समाज के वरिष्ठ गोपाल जोशी, भजन गायक गोपाल शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, नवीन व्यास, कपिल व्यास, डॉक्टर दिलीप पंड्या, राजेश चाष्टा, राजेश जोशी, अनिल पुरोहित, राजेंद्र शर्मा धानसुता, संदीप शर्मा संजय शर्मा सहित समाजजन मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य जारी

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्रीराम मंदिर पर पिछले चार माह से समाज के जन सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार भी शुरू किया है। अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में हाल के अलावा ऊपरी तल पर कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। यह काम जनसहयोग से द्रुतगति से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.