Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

मजदूर संघ सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज ने ज्वाइन की यूनियन

-मजदूर संघ में एक बार फिर फेरबदल, संगठन में उठापटक


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के दो संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में एक और बड़ी उठापटक हुई है। मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज ने यूनियन की सदस्यता ली।

तेजी से बदले घटनाक्रम के तुरंत बाद मैसेज वायरल हुए। भारद्वाज ने मजदूर संघ कार्यालय पहुंचकर त्याग पत्र दिया तथा एम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
मालूम हो कि मजदूर संघ में पिछले दिनों नई नियुक्ति मंडल अध्यक्ष को लेकर की गई। इसमें रफ़ीक मंसूरी की सेवानिवृत्त के बाद उपाध्यक्ष प्रताप गिरी को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले चार पदों पर भी नियुक्ति की गई थी।

यूनियन कार्यालय में किया स्वागत

दीपक भारद्वाज ने वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के समक्ष भारद्वाज ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इनका पुष्पहार से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर यूनियन के सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष गिरिराज उपाध्याय, अर्पित परदेसी, यातायात शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, अध्यक्ष राजेश माथुर, उपाध्यक्ष दीक्षांत पडिया, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, सचिन सुनील चतुर्वेदी, महिला समिति सचिव एवं मेडिकल इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव रंजीता वैष्णव, राजेश डांगी, अजय जेदिया के अलावा तमाम यूनियन के पदाधिकारी एवं युवा समिति महिला समिति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.