Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

फ़र्स्ट बर्थडे एमडीडीटीआई : डीआरएम ने दिया 10 हजार रुपए का गिफ्ट, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

-बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान रतलाम
प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे गुजराती चाल स्थित बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान रतलाम का शनिवार को प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि समस्त शाखा अधिकारीगण रहें। संस्थान के पहले स्थापना दिवस पर डीआरएम ने 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया। वही बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।


सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा डीआरएम को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवनिर्मित कमरों का डीआरएम के करकमलों से शिलान्यास किया।
कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह सोलंकी किया। संरक्षा सेमिनार में विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समस्त प्रशिक्षणार्थियों को रेलवे की सेवा संरक्षा, सुरक्षा तथा सद्भावना के साथ करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम से प्रसन्न होकर डीआरएम द्वारा संस्थान को 10000 रुपए का कैश अवार्ड दिया गया।


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनाकर, वरिष्ठ मंडल इंजी. ( समन्वय) अंकित गुप्ता, मंडल इंजी. (कार्य) आलोक श्रीवास्तव, सहायक मंडल इंजी. (कार्य) राजेश त्रिपाठी एवं संस्थान में कार्यरत कार्यवाहक प्राचार्य हरिशचंद्र शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक कुशल पाल सिंह, वरिष्ठ अनुदेशकों में श्री संजय भावसार, जे.के. मिश्रा, सुशांत भारती आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.