Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

मान्यता प्राप्त चुनाव का एक्शन मोड: मुकेश मीणा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष मनोनित, बैठक में सभी ने लिया जीत का संकल्प

-परिषद के आला पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में लोको पायलट पद और कार्यरत मुकेश मीणा को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल का नया मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
3 सितंबर 2023 को गांधीनगर स्थित पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद कार्यालय पर महामंत्री संजय शुक्ला, सहायक महामंत्री संजय झा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र परासर, जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, फूल सिंह मीणा, राधेश्याम नापित, गणेश अवाना, रंजीत यादव, सुरेश मीणा, जीत राम बिश्नोई, बंटी मीना और विभिन्न शाखाओं से कार्यकर्ता बंधुओं के समक्ष मुकेश मीणा के पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनयन की घोषणा की गई।
मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि महामंत्री संजय शुक्ला द्वारा कार्यकर्ताओं बैठक ली गई। इसमें आगामी मान्यता प्राप्त चुनाव के लिए प्रचंड विजय दिलवाने का संकल्प किया गया।
जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा द्वारा बताया गया कि पुरानी पेंशन मांग को लेकर सभी मंडलों पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम को सफल बनाएं और मंडल सहित दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.