Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

ट्रेन ड्राइवरों के तबादले से क्षुब्ध परिजन, बच्चों ने डीआरएम से की अपील- हमारे पापा का ट्रांसफर मत करो,

-मामला उज्जैन से लोको पायलट पैसेंजर से मेल एक्सप्रेस पर पदोन्नति देकर इंदौर तबादले का।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन से लोको पायलट पैसेंजर से मेल एक्सप्रेस पर पदोन्नति देकर इंदौर स्थानांतरित करने वाले तुगलकी आदेश के विरोध में पिछले छह दिन से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक एवं धरना प्रदर्शन में बुधवार शाम को उज्जैन लॉबी पर सैकड़ों रेल परिवार ने बच्चो के साथ उपस्थित होकर करुणामय अपील की। लोको पायलट के बच्चे हाथ मे तख्तियां लेकर कहते दिखाई दिए कि डीआरएम साहब हमारे पापा का ट्रांसफर मत करिए तो पत्नियां बोली हमारे घर मत उजाड़िए।


दरअसल, लोको पायलट तबादले को लेकर संवेदनशील हो चुके इस मुद्दे पर इनके सपरिवार समर्थन देकर भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन को गति प्रदान की।
बच्चों ने भारत माता की जय के साथ तख्तियां लेकर बड़ी संवेदनशील अपील रेल प्रबंधक से की। बच्चों ने यह भी कहा कि ‘हमारे स्कूल के दोस्तों से अलग मत करो’।
रेल कर्मचारियों ने समस्त रहवासियों, यात्रियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनो विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों, रिटायर्ड कर्मचारियों, मीडिया से अनुरोध किया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर रेल परिवारों के विस्थापन को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, सांसदों तक पहुचाए।

उज्जैन रनिंग मुख्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के एसके यादव, रवींद्र उपाध्याय, राजेश दीक्षित, नरेंद्र सहगल ने बताया कि सयुक्त मोर्चे के संयोजक एसएस शर्मा एवं अभिलाष नागर के आह्वान पर ये जोरदार प्रदर्शन स्टेशन परिसर में रेल परिजनों व बच्चों के साथ किया गया। इसमे जमकर नारेबाजी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds