Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : शहर में मनी दिवाली, शुभकामनाएं देकर बांटी मिठाइयां

जगह जगह किया गया लाइव प्रसारण का इंतजाम, शहर में निकाली रैली निकाली।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। देशभर में चंद्रयान विक्रम 3 की लैंडिंग का इंतजार बुधवार को खत्म हुआ तथा यह सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गया। जैसे ही चन्द्रयान की लैंडिंग हुई देशभर में आतिशबाजी सहित बधाईयों का दौर शुरू हो गया। पूरे नजारे पर ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर थी। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा सफलता कि अमृत वर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। वैज्ञानिक साथियों ने कहा आज हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के 140 करोड़ भारतवासी साक्षी बने हैं। हार से सबक लेकर जीत का जश्न भारत मना रहा है।

शाम 5.30 बजे के बाद से अधिकांश घरों में टीवी सेट चालू कर लिए गए थे। चंद्रयान के लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हुई। वैसे ही लोगों में कौतूहल बढ़ता गया। यान की लैंडिंग होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई।

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा प्रसारण

चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाईयॉ दी। इससे पूर्व काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।

काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताते कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक और उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे।

टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। काश्यप का विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

दो बत्ती चौराहे पर भी किया लाइव प्रसारण

शहर में चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दो बत्ती चौराहे पर युवाओं ने इसरो के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया। यह आयोजन दीपक, भय्यू मईड़ा व आशीष सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जलज सांखला, राम बाबू शर्मा, राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, जीतू मालवीय, सुनील रोतेला, जुबिन जैन, विप्लव जैन, गौरव मूणत, राजेश टांक, वैभव व्यास, सिद्धार्थ पंड्या, कमलेश ग्वालियरी, कुंदन गवली, संजय पाटीदार आदि उपस्थित थे। प्रसारण के बाद युवाओं ने तिरंगा थामे रैली भी निकाली।

यूनियन कार्यालय पर मना जश्न, दी बधाई

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया। सभी वैज्ञानिको व भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी के साथ कर्मचारियों ने अपना हर्ष व्यक्त कर मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

चंद्रयान चंद्रयान हिंदुस्तान पर अभियान

 

चंद्रयान पर विजय गान है ।

हिंदुस्तान पर हमें अभिमान है ।।

इसरो के वैज्ञानिक महान है।

नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जान है।।

हिंदुस्तानियों का सही ज्ञान है ।

तो वीडियो का इस पर अभिमान है।।

इस पर भारत वासियों का स्वाभिमान है ।

देश का हर व्यक्ति कर रहा इस पर गुणगान है

यह मेरा हिंदुस्तान है ।

मेरा देश महान है । मेरा देश महान है ।।

 

-कवि शांतिलाल गोयल ‘शांतनु’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds