Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

हिंडोला महोत्सव: चारों ओर गोपियां बीच में राधा-कृष्ण, भजनों पर थिरके सभी समाजजन

-भजन संध्या के आयोजन के बाद समाज की महिला पुरुषों ने चखा स्वदिष्ट फलाहारी

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ समाज द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गत दिनों भजन संध्या एवं हिंडोला (झूला) महोत्सव का महाआयोजन किया गया। इसमें सुमधुर भजनों पर राधा-कृष्ण को घेरे महिलाएं गोपियों की तरह नृत्य करती दिखाई दी। इनके साथ सभी समाजजन नृत्य करने से खुद को रोक न सके।
नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि पुण्य एवं आराधना के पवित्र श्रावण पुरुषोत्तम मास पर गुर्जर गौड़ समाज के प्रख्यात भजन गायक प. गोपाल कृष्ण शर्मा की सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इस बीच राधा कृष्ण ने कलाकारों पर फूल बरसाए गए तो माहौल दर्शनीय बन गया।


करीब 3 घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम के बाद आयोजन स्थल सुमंगल गार्डन पर ही फलाहारी प्रशादी का विशेष इंतजाम भी किया गया। कार्यक्रम इस मौके पर समाज के कपिल व्यास, राजेश चाष्टा, राजेश जोशी, नरेंद्र पुरोहित, अनिल पुरोहित, डॉक्टर दिनेश तिवारी, विकास, सुशील साखी, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, राजेन्द शर्मा, राकेश शर्मा, सुलोचना शर्मा, मंजुला व्यास, ममता तिवारी, सविता तिवारी, वंदना पुरोहित, इंदु शर्मा, संगीता पुरोहित, शोभना तिवारी सहित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा, रतलाम, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा, रतलाम, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सोशल ग्रुप, रतलाम तथा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल, रतलाम के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में समाज की महिला-पुरूष मौजूद रहे। इस दौरान समाज के मंदिर निर्माण में सहयोग राशि देने वाले समाजजनों का भी सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds